Amazing Love Story : बेटियों के मंडप में पापा की शादी ,1 दिलचस्प स्टोरी

Amazing Love Story प्यार की ना कोई उम्र होती है और ना ही कोई सीमा. इंसान को कभी भी प्यार हो सकता है. फिलहाल, सोशल मीडिया पर 56 साल के एक ऐसे ही पाकिस्तानी शख्स की लव स्टोरी खूब चर्चा में है. 11 बच्चों के इस पिता ने एक नहीं दो नहीं, बल्कि पांच-पांच शादियां कर डाली. इस शख्स की 10 बेटियां और एक बेटा है. जिनमें से आठ बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटा भी शादीशुदा है. दिलचस्प बात ये है कि बेटियों ने ही पिता के लिए नई दुल्हन ढूंढी है. यूट्यूब पर इस अनोखी लव स्टोरी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Amazing Love Story बॉर्डर पार से आई प्यार की कहानी

Amazing Love Story
Amazing Love Story
  • Amazing Love Story यूट्यूब चैनल डेली पाकिस्तान ग्लोबल के मुताबिक, शौकत नाम के इस शख्स का कहना है कि वह शादी नहीं करना चाहता था. लेकिन दो बेटियों के जिद के आगे वो हार गया. शौकत ने बताया कि उनकी आठ बेटियों की शादी हो चुकी है. घर में दो ही बेटियां बची थीं. शादी के बाद घर सूना हो जाता, इसलिए बेटियां उनकी पांचवीं शादी के पीछे पड़ गईं. शौकत के मुताबिक, दोनों बेटियों ने ही उनके लिए लड़की ढूंढी और शादी भी उसी दिन कराई जिस दिन उन दोनों की थी.शौकत ने बताया कि उनकी चारों पत्नियों का निधन हो चुका है.
  • Amazing Love Story नई शादी पर बात करते हुए शौकत कहते हैं, हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में, मुझे तो 5-5 मिला. उन्होंने आगे कहा, ‘बेटियों की ख्वाहिश थी कि मैं दोबारा शादी करूं, क्योंकि मुझे भी तो अपनी जिंदगी गुजारनी है. इसलिए मैंने भी हां कर दी.’ बता दें कि शौकत का परिवार काफी बड़ा है. उनके 40 नाती-पोते हैं. पूरी फैमिली में कुल 62 मेंबर हैं. पूरा परिवार मिलजुलकर रहता है. वहीं, शौकत की नई पत्नी को भी इतने बड़े परिवार से कोई परेशानी नहीं है.शौकत ने बताया कि एक पहर में उनके यहां पूरे परिवार के लिए करीब 100 रोटियां बनाई जाती हैं. इसे लेकर पत्नी को भी कोई परेशानी नहीं है. वह कहती हैं, मुझे बड़ा परिवार पसंद है. मैं भी धीरे-धीरे पूरी तरह से एडजस्ट हो जाऊंगी.देखिये – बाबा केदार के दरबार में धामी सरकार https://shininguttarakhandnews.com/dhami-in-kedarnath/
Advertisement matter
Advertisement matter
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.