Girlfriend Add Viral मीडिया रिपोर्ट्स में एक रोचक खबर ट्रेंड करती दिखी है जो आपको भी गुदगुदाएगी लेकिन इसके पीछे का लोगिक सोचने पर मजबूर भी कर देगा। चेन्नई मेट्रो में लगे एक विवादित विज्ञापन ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है. ‘गर्लफ्रेंड’ और ‘फिक्स्ड डिपॉजिट’ की तुलना वाले इस विज्ञापन पर डीएमके सांसद ने कड़ी आपत्ति जताई है.चेन्नई मेट्रो ट्रेन (Chennai Metro) के अंदर लगा एक विज्ञापन इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा का विषय बना हुआ है. एक सहकारी ऋण समिति (THECOS) की ओर से मेट्रो कोच में लगवाए गए इस विज्ञापन में महिलाओं और फिक्स्ड डिपॉजिट को अजीब तरीके से तुलना करते हुए दिखाया गया, जिसके बाद द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम (डीएमके) सांसद ने इस पर कड़ा एतराज जताया है.

मेट्रो के इस पोस्टर पर लिखा गया था- ‘गर्लफ्रेंड शायद देगी 0% इंटरेस्ट, पर हमारा फिक्स्ड डिपोजिट 14.40% ब्याज देता है’ (Girlfriend may give 0% interest, but our FD gives 14.40%). इस स्लोगन के सामने आते ही यह बहस छिड़ गई कि क्या मार्केटिंग के नाम पर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है.
डीएमके सांसद थमिजाची थंगापंडियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर इस विज्ञापन की कड़ी निंदा की. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सार्वजनिक परिवहन में ऐसा विज्ञापन दिखाया जाना बेहद शर्मनाक है जो महिलाओं को वस्तु के रूप में चित्रित करता है. उन्होंने चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (CMRL) से तुरंत इस विज्ञापन को हटाने और भविष्य में ऐसे विज्ञापनों पर रोक लगाने की मांग की है.

इस विज्ञापन के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग बातें कह रहे हैं. कुछ लोगों को लगता है कि ये सिर्फ ध्यान खींचने के लिए एक मजेदार विज्ञापन है, तो वहीं कुछ लोग सांसद की बात से सहमत हैं. उनका कहना है कि विज्ञापन भले ही मजाक में बनाया गया हो, लेकिन जब बात सार्वजनिक जगहों पर प्रचार की हो तो भाषा का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए.खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।

