Vartika Chaiwali हरियाणा के फरीदाबाद में बिहार की एक बीटेक छात्रा ने टी-स्टॉल खोली है। वर्तिका सिंह नाम की इस लड़की ने स्टार्टअप टी-स्टॉल का नाम बीटेक-चायवाली रखा है। उसने बताया कि डिग्री पूरी होने में चार साल का समय लगेगा, तब तक वह इंतजार नहीं कर सकती थी।
Vartika Chaiwali युवा कर रहे हैं स्वरोज़गार लड़कियां भी हैं आगे

Vartika Chaiwali बिहार की एक बीटेक स्टूडेंट ने आजीवका चलाने और अपने सपने को साकार करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद में एक चाय की दुकान लगाई है। इस युवती का नाम वर्तिका सिंह है और वह लंबे समय से अपना बिजनेस शुरू करने को लेकर उत्सुक थी। यही नहीं, वह अपना यह स्टार्टअप शुरू करने के लिए बीटेक डिग्री पूरी करने में चार साल के लंबे वक्त तक और नहीं इंतजार करना चाहती थी।

Vartika Chaiwali वर्तिका ने बेबी स्टेप्स लेने का फैसला किया और बीटेक चायवाली के नाम से चाय की दुकान शुरू कर दी। वर्तिका ने अपने बिजनेस और प्लानिंग के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। वर्तिका ने बताया कि उन्होंने फरीदाबाद में ग्रीन फील्ड के पास एक चाय की दुकान खोली है। यह टी-स्टॉल शाम साढ़े पांच बजे से रात 9 बजे तक रहता है। वर्तिका इस स्टॉल में विभिन्न प्रकार के मसाला चाय और नींबू की चाय को 20 रुपए में प्रति कप के हिसाब से देती हैं, जबकि रेगुलर चाय को वह 10 रुपए प्रति कप के हिसाब से देती हैं।

Vartika Chaiwali पटना में ग्रेजुएट प्रियंका गुप्ता ने भी खोली है चाय की दुकान
- Vartika Chaiwali इससे पहले एक अन्य इकोनॉमिक ग्रेजुएट युवती ने भी बिहार की राजधानी पटना में एक महिला कॉलेज के पास चाय की दुकान लगाई थी। युवती का कहना था कि उसने दो साल नौकरी के लिए इंतजार किया, मगर जब सफलता नहीं मिली, तो बीए चायवाली नाम से टी-स्टॉल खोल ली। वहीं, 2019 में ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी करने वाली प्रियंका गुप्ता नाम की इस युवती ने बताया था कि वह प्रफुल्ल बिलोर की कहानी सुनकर चाय की दुकान खोलने के लिए प्रेरित हुई। प्रफल्ल बिलोर एमबीए चायवाला नाम से मशहूर हैं और अलग-अलग शहर में उनका इस नाम से टी-स्टॉल है।
रुको ! उसके पराठे में है झटका , खाया तो निकल जाएगा पसीना https://shininguttarakhandnews.com/dangerous-paratha-gst-charge/


