Couple Therapy मोर्डर्न सोसाइटी में रिश्तों को बचाये रखने के लिए अक्सर पति पत्नी को कड़वे कदम उठाने पड़ते हैं। कई बार शादीशुदा जिंदगी में इतनी परेशानियां आने लगती हैं कि रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। ऐसे समय में गुस्से और कलेश से परेशान जोड़ों को कपल थेरेपी बड़े फायदे दे सकती है।
CoupleTherapy आइये जानते हैं क्या है कपल थेरेपी ?

- CoupleTherapy इंडिया में शादी को लोग पवित्र पवित्र बंधन मानते हैं। आज के समय की पीढ़ी में से ज्यादातर लोगों के लिए शादी एक कॉम्पिलकेटेड और चुनौतीपूर्ण रिलेशनशिप है। जब इस रिश्ते में पति पत्नी बंधते हैं, तो कहा जाता है कि ये डिवाइन रिलेशन हैं, इसे कोई नहीं तोड़ सकता। लेकिन आजकल कि भागदौड़ भरी जिंदगी में पति-पत्नी अपने कामों में इतना बिजी हो गए हैं कि वे एक दूसरे को वक्त, एक दूसरे को समझना, बातें शेयर करना और सेक्स लाइफ को लेकर कभी बात नहीं कर पाते हैं। ऐसे समय में रिश्ते को बचाने के लिए बातचीत करना पहला विकल्प है। बातचीत से भी बात न बनती दिखे तो फिर कपल थेरेपी लेने की जरूरत पड़ती है।

CoupleTherapy क्यों करवानी चाहिए कपल थेरेपी?
- CoupleTherapy कई बार कपल्स के बीच प्रोफेशन को लेकर, आर्थिक स्थिति को लेकर या किसी भी नुकसान आदि के वजह से मनमुटाव शुरू हो जाता है। जिस वजह से उनके बीच कलह शुरू हो जाती है। कभी-कभी झगड़े की स्थिति तलाक में भी बदल जाती है। आपको बता दें ऐसे समय पर आप कपल थेरेपी लें। ये थेरेपी आपके रिश्ते की कड़वाहट और आपके बीच आई दरार को खत्म करने के साथ आपके रिश्ते को बचा सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि आप किन स्थितियों में कपल थेरिपी को ले सकते हैं।
CoupleTherapy अगर आपका पार्टनर आपसे छुपाने लगे बातें

- CoupleTherapy जब दो लोग एक रिश्ते में बंधते हैं, तो उनकी हरेक चीज एक दूसरे के साथ जुड़ जाती है। लेकिन कई बार रिश्ते में एक साथी दूसरे साथी से कोई बात छुपाता है, झूठ बोलता है या कभी अपनी भावनाओं को छुपाता है। ये सब बातें इस बात की ओर इशारा करती हैं कि आप अपने इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। ऐसे मामलों में आपके लिए कपल थेरेपी लेना फायदेमंद रहेगा।

- CoupleTherapy कपल थेरेपी एक तरह से आपके और आपके पार्टनर के रिलेशन को अच्छा और स्ट्रांग बनाने में मदद करता है। बता दें कपल थेरेपी रिलेशन को बेहतर ढंग से समझने और एक-दूसरे के साथ बेटर रिलेशन को डेवलप करने पर केंद्रित होती है। कई बार कपल्स के रिलेशन्स में मुश्किलें आ रही होतीं हैं तो ऐसे में वो अपने रिलेशन को फिर से बनाने के लिए कपल थेरेपी ले सकते हैं। इस थेरेपी से कम्यूनिकेशन इश्यूज, ब्रेकअप, सेक्स रिलेटेड दिक्कतें दूर कर सकते हैं।
Must Read This Story – https://shininguttarakhandnews.com/better-decision-making-quality/


