Online Love Froud प्यार अँधा होता है सुना होगा आपने , लेकिन हम आपको सच में बता रहे हैं कि अंधे प्यार में क्या होता है। इश्क़ लड़की से किया तो ठीक मगर सच्चाई में जब वो दुल्हन बनकर सामने आयी तो निकली किन्नर ….. हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में एक युवक पर इश्क का ऐसा बुखार चढ़ा की वह अपनी प्रेमिका का असली सच ही नहीं जान सका। यही नहीं उसने सोचा था कि उसकी प्रेमिका लड़की है लेकिन वो तो अजनाने में किन्नर के जाल में ही फंस गया और शादी रचा ली.

- शादी की पहली रात जैसे ही सच्चाई उसके सामने आई तो युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई. उसने नई नवेली दुल्हन से रिश्ता तोड़ने की मिन्नत की लेकिन बात नहीं बनी. किन्नर ने 5 लाख रुपये की मांग कर डाली. अब आशिकी का भूत उतरा है और दूल्हे मियाँ ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है…

- Online Love Froud दरअसल, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायसी में रहने वाले एक युवक की सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले एक युवती से दोस्ती हुई. युवती ने बताया कि वह हरियाणा के हिसार की रहने वाली है. फ्रेंडशिप के बाद दोनों के बीच लगातार चैट होने लगी. देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई. प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने इस रिश्ते को नाम देने का फैसला किया. दोनों ने लव मैरिज करने का फैसला कर लिया. युवती लक्सर आने के लिए राजी हो गई. बताया जा रहा है कि लक्सर में ही दोनों ने मंदिर में शादी कर ली. यह भी बताया जा रहा है कि युवक और युवती की शादी की भनक परिवारवालों को नहीं लगी.
Online Love Froud शादी तोड़ने को मांगी रकम

- Online Love Froud शादी के बाद युवक अपनी नई नवेली दुल्हन को घर लेकर आ गया तो घरवाले हैरान रह गए. हालांकि उन्होंने दोनों को स्वीकार कर लिया. इसी बीच लव स्टोरी में ट्विस्ट आया. सुहागरात पर जब युवक को पता चला कि जिससे उसने शादी की है, वह लड़की नहीं बल्कि किन्नर है. यह पता चलते ही युवक के होश उड़ गए. युवक को समझ आया कि उससे बड़ी भूल हो गई है और बड़ी ठगी का शिकार हो गया है. उसने जब नई नवेली दुल्हन यानी किन्नर से शादी तोड़ने की बात कही तो उसने 5 लाख की रकम मांग कर डाली. उसने पुलिस से मदद मांगी है ताकी वो अपनी जान इस मुसीबत से बचा सके। ये घटना समाज को सबक देने वाली है कि ऑनलाइन दोस्ती और प्यार हमेशा खरा नहीं उतरते हैं।
मदमस्त अदाओं से करती थी वो जासूस https://shininguttarakhandnews.com/spy-mata-hari-biography/

