WIFE CARRYING WORLD RACE आप दुनिया में कहीं भी चले जाइये , आपको एक रिश्ता हमेशा रूमानी मिलेगा और वो है हस्बैंड वाईफ का …. संस्कार , परम्पराएं और रिवाज़ भले अलग हों लेकिन इनकी भावनाएं एक जैसी ही होती है। इन्हीं रिश्तों में अक्सर कुछ ऎसी रोचक घटनाए भी मिलती हैं जिसको देखकर , जानकार और पढ़कर रोमांच का अनुभव होता है।
WIFE CARRYING WORLD RACE कंधे पर बीवी दौड़ का अजब खेल

- WIFE CARRYING WORLD RACE पति पत्नी के रिश्तों की इसी मिठास का अनूठा नमूना देखना है तो हमारी इस खबर को पढ़िए जिसमें आज हम गजब के मुकाबले के बारे में बता रहे हैं। आपको करना बीएस इतना है कि इस खेल को महसूस करना है। युगल जोड़े के खेल में इसके नियम भी बेहद आसान है, यहाँ हस्बैंड को पत्नी को कंधे पर लेकर सबसे पहले मंजिल तक पहुंचना होता है।

- WIFE CARRYING WORLD RACE आपको सुनकर अजीब और रोमांच का एहसास हो रहा होगा लेकिन जनाब ये कम्पटीशन होता है फिनलैंड में .. इस खेल में लोगों को महिलाओं को उठाकर दौड़ना होता है. ये जरूरी नहीं है कि लोग अपनी ही पत्नी को उठाकर दौड़ें, बल्कि किसी और की पत्नी को भी उठाकर रेस लगा सकते हैं. हालांकि आमतौर पर लोग अपनी पत्नियों को ही उठाकर रेस में दौड़ते हैं.

- WIFE CARRYING WORLD RACE जिस तरह एक शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं, उसी तरह प्रतियोगिता में भी दौड़ते हुए कई बाधाओं को पार करना पड़ता है। कुछ ही सालों में इस रोमांटिक प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में जोडों ने हिस्सा लेकर इसको विश्व भर में रोचक बना दिया है। फिनलैंड इसी प्यार भरे एहसास को तरोताज़ा बनाये रखने के लिए हर साल अजीबोगरीब विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन करता है। जिसमें पुरुष अपनी पत्नियों को एक बाधा ट्रैक में सबसे तेजी से ले जाने का प्रयास करते हैं,.. जिसमें भव्य पुरस्कार के रूप में उनकी महिला का वजन जितना बीयर मिलती है।
इस लड़की ने तो कमाल कर दिया https://shininguttarakhandnews.com/rope-skipping-rishika/

