Report By – Anita Tiwari , Dehradun

Rs 2000 Bank Note क्या आपको याद है कि 6 साल पहले 500 और 1000 रुपए के 15.52 लाख करोड़ रुपए अर्थव्यवस्था से बाहर हुए। फिर हमारे जीवन में आये 500 रुपए के नए और 2000 रुपए के बड़े नोट । इनमें से 500 वाले नोट तो मार्केट में हैं, लेकिन चुपके से 2000 वाले नोट गायब हो गए। देश में साल 2017-18 के दौरान 2000 के नोट सबसे ज्यादा चलन में रहे। तब बाजार में 2000 के 33,630 लाख नोट थे, जिनकी संख्या साल दर साल कम होती गई।
Rs 2000 Bank Note क्या अब नहीं दिखेगा दो हज़ार का नोट ?

- Rs 2000 Bank Note लोगों के गुलाबी सपनों को सच करने वाला 2 हजार का गुलाबी नोट कहां गायब होता जा रहा है? नए नोट सरकार छाप नहीं रही, और चलन में भी इनकी कमी होती जा रही है. सरकार ने लोकसभा में कहा था कि वित्त वर्ष 2020 और 2021 में 2 हजार का कोई नया नोट नहीं छापा गया है. आरबीआई का डेटा बताता है कि 2019 में एक लाख नोटों में 2 हजार के नोटों (Bank Note) की संख्या 32910 होती थी जो मार्च 2021 तक घटकर 24510 नोट रह गई. वहीं कुल सर्कुलेशन जो करीब 30 लाख करोड़ रुपए का है उसमें से 2 हजार के नोटों का मूल्य 2019 में 6 लाख 58 हजार 199 करोड़ था. जो साल 2020 में घटकर 4 लाख 90 हजार 195 करोड़ रह गया.

- Rs 2000 Bank Note 31 मार्च 2021 को जो कुल नोट चलन में थे उनमें 85 प्रतिशत मूल्य से अधिक के 2 हजार और 500 के नोट थे. वहीं 31 मार्च 2020 में ये आंकड़ा 83 प्रतिशत था. यानी ऐसा माना जा सकता है कि सर्कुलेशन में 500 के नोटों की संख्या बढ़ गई है. एक कारण इसका ये भी माना जा रहा है कि छोटे लेनदेन में 2 हजार के नोटों के कारण दिक्कत पेश आ रही थी लिहाजा 500 और 100 के नोटों की संख्या 2 हजार के नोट की तुलना में अधिक होती दिख रही है.

- Rs 2000 Bank Note छोटे लेनदेन में लोगों को परेशानी ना हो इसलिए एटीएम से 2 हजार के नोट कम और 500 के नोट ज्यादा निकल रहे हैं. काफी एटीएम में 2 हजार के खांचे की जगह 500 के नोटों वाला खांचा लगाया जा रहा है.ऐसे में लोग पूछ रहे हैं कहां गायब हो गए गुलाबी नोट ?
90 सेकेंड में उत्तराखंड स्थापना दिवस के Amazing नज़ारे https://shininguttarakhandnews.com/uttarakhand-sthapna-diwas/


