Alzheimer’s Disease जाने-अनजाने में आप हों या कोई और मौका मिलते ही अपनी नाक में उंगली डालते रहते हैं। लेकिन अजीब सी हरकत समझे जाने वाली यह आदत गंभीर दिमागी बीमारी का कारण भी बन सकती है। जिसमें मस्तिष्क की सेल्स नष्ट होने लगती हैं और दिमाग सिकुड़ने लगता है। अल्जाइमर एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जिसमें धीरे-धीरे दिमाग सिकुड़ने लगता है और मस्तिष्क की कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं। एक अनुमान के मुताबिक, करीब 40 लाख भारतीयों को किसी ना किसी तरह का डिमेंशिया है।
Alzheimer’s Disease यह आदत गंभीर दिमागी बीमारी का कारण

- नाक में उंगली डालना एक ऐसी आदत है, जिसे देखकर घिन आने लगती है। आसपास बैठे लोगों को यह हरकत असहज कर देती है। कुछ लोग तो नाक में उंगली डालने के साथ नाक के बाल भी नोंचते हैं। लेकिन इन लोगों के लिए एक खतरनाक खबर सामने आई है, जिसे सुनकर पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। दरअसल, एक रिसर्च के मुताबिक, नाक में उंगली डालना या नाक के बाल नोंचने से आपको खतरनाक दिमागी बीमारी अल्जाइमर और डिमेंशिया (Alzheimer’s disease and Dementia) हो सकती है। जिसमें दिमाग सिकुड़ने लगता है।

Alzheimer’s Disease साइंटिफिक रिपोर्ट्स में छपी ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक, नाक में उंगली डालने से अल्जाइमर्स डिजीज और डिमेंशिया जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि, हमारी नाक में मौजूद ओलफेक्ट्री नर्व (olfactory nerve) दिमाग से सीधी जुड़ी होती है और वायरस व बैक्टीरिया इस रास्ते से होते हुए सीधे दिमाग की कोशिकाओं तक पहुंच जाते हैं। अल्जाइमर और डिमेंशिया का कारण बनने वाला बैक्टीरिया नाक की नली से होते हुए चूहों के अंदरुनी दिमाग में पहुंच जाता है और फिर अल्जाइमर के लक्षण (Alzheimer’s Disease Symptoms) जैसे संकेत मिलने लगते हैं।
90 सेकेंड में उत्तराखंड स्थापना दिवस के Amazing नज़ारे https://shininguttarakhandnews.com/uttarakhand-sthapna-diwas/

