Ajab Gajab News सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां पर रोजाना ही कोई ना कोई नई चीज हमें देखने को मिल जाती है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिसे देखने के बाद हर कोई अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाता है परंतु कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिसे देखकर हर कोई सोच विचार में पड़ जाता है। इन दिनों ट्विटर पर कुछ ऐसी ही एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद हर कोई बहुत ज्यादा हंस रहा है।
Ajab Gajab News बुदेलखंडी भाषा में लिखा गया एप्लिकेशन वायरल

- Ajab Gajab News जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं जब भी छात्र को स्कूल से छुट्टियां लेनी होती है, तो उसके लिए पहले उन्हें छुट्टी का आवेदन पत्र स्कूल में जमा कराना पड़ता है। हम सभी लोगों ने भी बचपन में स्कूल में छुट्टी के लिए आवेदन पत्र लिखा होगा। छुट्टी के लिए आवेदन पत्र चाहे हिंदी में हो या इंग्लिश में। हालांकि, इस समय बुंदेलखंडी भाषा में लिखा गया एप्लीकेशन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

- Ajab Gajab News वैसे देखा जाए तो छुट्टी के लिए आवेदन को लिखना भी एक कौशल है। ऐसा ही एक स्कूली छात्र की छुट्टी का आवेदन पत्र इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे पढ़ने के बाद आप भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर इस मजेदार छुट्टी के एप्लीकेशन की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल हुआ ऐसा कि एक छात्र की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए उसने अपने स्कूल शिक्षक को छुट्टी के लिए आवेदन दिया है।
प्यारी दुल्हनिया संग रोमांटिक दूल्हे का वायरल वीडियो देखें https://shininguttarakhandnews.com/dulha-dulhan-romance/


