Ajab Gajab Rules यहाँ सरकार ने बनाया भयंकर गटर कानून !

Ajab Gajab Rules हमारे देश में आजकल गड्ढो में गिरने के दर्दनाक हादसे की खबरे खूब सामने आ रही है। कभी मेनहोल की घटना तो कभी खुदाई में पानी भरने से दर्दनाक हादसे ने कई मासूमों की जान ले ली है। लेकिन औपचारिकता करते हुए सरकारें और महकमे कोई ठोस एक्शन नहीं लेते हैं। लेकिन अब जो खबर हम आपको बता रहे हैं वो आपको एक संवेदनशील पॉजिटिव फैसला जरूर लगेगा। जिसकी जरुरत आज सड़कों पर हो रहे हादसे रोकने के लिए बेहद जरुरी है।

Ajab Gajab Rules

खबर हांलाकि हमारे पडोसी देश पाकिस्तान के लाहौर की है जहाँ छोटे शहरों तक, खुले नालों की वजह से मौतें हुई हैं। इस घटना ने राजनीतिक ध्यान खींचा है, जिसकी वजह से पंजाब सरकार ने ‘गटर कानून’ की घोषणा की है। पाकिस्तान पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने कहा, ‘गटर कानून के तहत मैनहोल कवर चुराने, खरीदने या बेचने वाले किसी भी व्यक्ति को कड़ी जेल की सजा मिलेगी और भारी जुर्माना भी भरना होगा।’

पाकिस्तान पंजाब में गटर कानून के लागू होने का कारण लाहौर के भाटी गेट पर दाता दरबार के पास एक दुखद घटना है। यहां एक महिला और उसका 10 महीने का बच्चा एक खुले सीवर में गिर गए और बचाव प्रयासों के बावजूद उनकी मौत हो गई।सरगोधा में एक और घटना में, एक बच्चा एक खुले नाले में गिर गया, लेकिन समय पर बाहर निकाले जाने के बाद बच गया। इन मामलों ने इस मुद्दे पर ध्यान केंद्रित किया और सरकार को इस तरह का कानून के लिए मजबूर किया।

ऐसे मामलों के बढ़ने की वजह से अधिकारियों ने अब फैसला किया है कि अगर खुले मैनहोल की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत होती है, तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों को न सिर्फ जेल होगी, बल्कि लाखों रुपये का भारी जुर्माना भी देना होगा। मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने इस संकट को गवर्नेंस की गहरी नाकामियों से जोड़ा है और अपने ऑफिस से एक कड़ी चेतावनी जारी की है।सीएम ने कहा, ‘जो कोई भी मैनहोल कवर चुराएगा, बेचेगा या खरीदेगा, उसे 1 से 10 साल की जेल होगी और अगर इससे किसी की मौत होती है, तो 10 साल की जेल के साथ-साथ 50 लाख रुपये तक का जुर्माना भी होगा।

ये चोरियां सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि जानलेवा साबित हो रही हैं. जनवरी 2026 में लाहौर के भट्टी गेट के पास एक खुले मैनहोल में गिरने से एक मां और उसकी 9-10 महीने की बेटी की मौत हो गई. इससे पहले कराची में भी ऐसे हादसे हुए. लाहौर हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर हुईं, जहां पीड़ित परिवारों ने 25 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ लाहौर में हर साल करीब 10,000 मैनहोल कवर चोरी या क्षतिग्रस्त हो जाते हैं. नशेड़ी और कबाड़ी इन्हें लोहे के लिए निशाना बनाते हैं.यह स्थिति पाकिस्तान के आर्थिक संकट को दर्शाती है, जहां लोग जीविका के लिए ऐसे जोखिम भरे कदम उठा रहे हैं. सरकार ने सजा बढ़ाकर रोकने की कोशिश की है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि असली समाधान आर्थिक सुधार और रोजगार पैदा करना है. फिलहाल, पंजाब में खुले गड्ढों का खतरा बना हुआ है और लोग सतर्क होकर चलने को मजबूर हैं.