Rehna Shajahan Records वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना बच्चों का खेल नहीं. इसके लिए कड़ी मेहनत, लगन और तपस्या की जरूरत होती है. सूझबूझ और प्लानिंग भी भरपूर काम आती है. अब तक आपने न जाने कितने ही प्रकार केवल रिकॉर्ड्स के बारे में सुना होगा. लेकिन इस बार भारत की बेटी ने सबसे अलग तरह का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
Rehna Shajahan Records पढ़ाई में बना दिया विश्व रिकॉर्ड

- Rehna Shajahan Records केरल की रेहना शाहजहां ने 24 घंटे में सबसे ज्यादा सर्टिफिकेट हासिल कर इतिहास रच दिया. भारत की इस बेटी ने 1 दिन में कुल 81 ऑनलाइन स्टडी कोर्स कंप्लीट कर अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड कर लिया. पढ़ाई लिखाई में ऐसा कीर्तिमान करने वाली वो पहली महिला बन गई.

- Rehna Shajahan Records रेहना शाहजहाँ ऐसी ही बेटी है, जिसने बाकी लोगों की तरह खेल कूद या फिर ताकत आजमाइश को रेकॉर्ड होल्डर बनने सहारा नहीं बनाया. बल्कि उन्होंने वो किया जो उनकी हमेशा की चाहत थी, जिसे करना उन्हें बेहद पसंद था, जो जीवन में आगे भी उनके काम आएगा. वो है पढ़ाई. रेहना ने 24 घंटे के भीतर दुनिया में सबसे ज्यादा ऑनलाइन कोर्सेज कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. रेहना ने 1 दिन के अंदर 81 ऑनलाइन कोर्सेज का सर्टिफिकेट हासिल कर अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करा दिया. इससे पहले ये रिकॉर्ड 1 दिन में 75 ऑनलाइन कोर्सेज का था.
इस्तीफ़ा मांग सकता है भाजपा आलाकमान ! सूत्र https://shininguttarakhandnews.com/uttarakhand-minister-resign-dhami/

