Almora DM News हर दिन हर सड़क को बनाये गढ्ढा मुक्त – अंशुल सिंह

Almora DM News पर्यटन प्रदेश की सड़कें टूरिस्टों के लिए जहाँ सुगम हों वहीँ स्थानीय निवासियों के लिए सुरक्षित हो तभी सर्वोत्तम उत्तराखंड के लक्ष्य तक पहुंचा जा सकेगा। इसके लिए जिलाप्रशासन और विभागों को गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरुरत है। इसी मकसद के साथ अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के कार्यों की समीक्षा की।

अल्मोड़ा के डीएम ने अधिकारियों को दिया टारगेट Almora DM News

बैठक में मरम्मत के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 123, लोक निर्माण विभाग की 67 सड़कों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों की ताजा स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सड़कवार कार्ययोजना तैयार कर दिनवार लक्ष्य निर्धारित किए जाएं तथा उसी के अनुरूप कार्यों की प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन किए गए कार्यों की स्थिति से फोटो एवं वीडियो सहित अवगत कराने के निर्देश दिए, ताकि कार्यों की नियमित निगरानी की जा सके।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर पैचवर्क के साथ सील कोट का कार्य भी किया जाए, जिससे मरम्मत कार्य टिकाऊ हो और सड़क की सतह बेहतर बनी रहे। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।बैठक में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा समबंधित विभागों के अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।