Amazing Bird Man पक्षियों को देखना या उनकी चहचहाहट को सुनना सभी लोगों को पसंद होता है लेकिन यदि उनके देखभाल की बात आते तो बहुत कम लोग ही सामने निकलकर आते हैं। मौजूदा समय में इन्सान की सुख-सुविधाओं से अनेकों पक्षी दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं जैसे तेज वाहनों की चपेट में आने से, बिजली के तार उलझकर आदि। वहीं कईयों की मौत भी हो जाती है जिनकी खोज-खबर किसी को नहीं रहती है।

Amazing Bird Man लेकिन हमारे बीच एक ऐसा शख्स मौजूद है जो पिछ्ले एक दशक से घायल पक्षियों की देखभाल करने के साथ ही मृत पक्षियों का अन्तिम संस्कार करता है। उस शख्स के इस नेक कार्यों से उसे बर्ड मैन (Bird Man) के नाम से जाना जाता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं बर्ड मैन के बारें में-

Amazing Bird Man कौन है बर्ड मैन?
Amazing Bird Man हम बात कर रहे हैं प्रिंस मेहरा (Prince Mehra) की, जो चंडीगढ़ (Chandigarh) रहनेवाले हैं। पक्षियों के प्रति उनके प्रेम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पक्षियों की देखभाल के लिए उन्होंने अपनी साइकिल को एम्बुलेंस में तब्दील कर दिया और 11 सालों से जख्मी पक्षियों की मरहम-पट्टी कर रहे हैं। वे अपनी साइकिल से शहर की सैर करते हैं उस दौरान यदि कोई घायल पक्षी उन्हें मिलता है तो उसे उठाकर वह घर लाते हैं और फिर उसका इलाज करते हैं।

Amazing Bird Man हजारों पक्षियों का कर चुके हैं इलाज
Amazing Bird Man यदि पक्षियों को छोटी-मोटी चोटें लगी होती है तो प्रिंस खुद ही उनका इलाज करते हैं लेकिन यदि किसी पक्षी को ज्यादा चोटें आई होती है तो उसके इलाज के लिए वह जानवरों के हॉस्पिटल में लेकर जाते हैं। ट्रीटमेंट के बाद जब जख्मी पक्षी स्वस्थ हो जाते हैं तो वह उन्हें वापस आसमान में उड़ने के लिए छोड़ देते हैं। अभी तक प्रिन्स ने 1,150 घायल पक्षियों का ट्रीटमेंट किया है जबकि 1,254 मृत पक्षियों अन्तिम संस्कार किया है।
MUST READ AMAZING STORY – https://shininguttarakhandnews.com/caste-census-reality-bihar/

