Amazing Facts about Earth – क्या आप पृथ्वी के ये अद्भुत रहस्य जानते हैं ?

Special Story By : Abhilash Khanduri , Uttarakhand

Amazing Facts about Earth पूरे ब्रम्हांड में पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जहाँ की जलवायु कुछ इस तरह से है की हम जैसे जीव जंतु सालों साल से यहाँ जीते आ रहें हैं लेकिन हमेशा से ऐसा नही था, आज का अनुकूल वातावरण अरबों सालों से हो रहे लगातार बदलाव का असर है।

Amazing Facts about Earth हमारी धरती  कई रहस्यों को समेटे हुए है

हम जैसे जीव जंतु सालों साल से यहाँ जीते आ रहें हैं
हम जैसे जीव जंतु सालों साल से यहाँ जीते आ रहें हैं

ऐसे में कुछ तथ्य ऐसे भी हैं जिनपर विश्वास कर पाना बहुत ही मुश्किल है। आज हम आपको पृथ्वी के बारे में जानकारी और इससे जुड़े कुछ ही ऐसे रोचक तथ्यों की जानकारी देना चाहते हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता Amazing Facts about Earth से जुड़ी 20 रोचक जानकारी – वैज्ञानिकों के अनुसार हमारी पृथ्वी 450 करोड़ साल पुरानी है। पृथ्वी के कोर यानि बीच में इतना सारा सोना है की उससे पूरी धरती के सतह को 1.5 फीट मोटी परत से ढंका जा सकता है। हम इंसानों के जन्म से पहले इस धरती पर 15 करोड़ साल तक डायनासोर का राज था लेकिन एक भयानक उल्कापिंड के पृथ्वी पर गिरने से चारों तरफ तबाही मच गयी जगह-जगह आग लग गयी और अम्ल की वर्षा होने लगी जिसकी वजह से सारे डायनासोर मारे गये। क्या आपको पता है जब धरती पर पेड़ नही पाए जाते थे तब यहाँ पेंड़ जितने बड़े मशरूम हुआ करते थे।

हमारी धरती अपने-आप में कई सारे रहस्यों को समेटे हुए है
हमारी धरती अपने-आप में कई सारे रहस्यों को समेटे हुए है

Amazing Facts about Earth सबको पता है की सूर्य का तापमान बहुत ज्यादा है लेकिन क्या आपको पता है की पृथ्वी के अंदर का तापमान भी सूरज की गर्मी के बराबर होता है। भले ही हमें लगता है की हम स्थिर हैं लेकिन हमारा पृथ्वी लगातार इतनी तेज गति से सूरज के चक्कर लगा की यह सिर्फ एक घंटे में 107,000 किलोमीटर का सफ़र तय कर लेता है। हम सबको पता है की पृथ्वी का सबसे ऊँचा पहाड़ माउंट एवेरेस्ट है और इसकी ऊंचाई हर साल 4 मिलीमीटर बढ़ जाती है लेकिन एक दिन ऐसा आयेगा की नंगा पर्वत पृथ्वी की सबसे ऊँची चोंटी होगी क्योंकी इसकी ऊंचाई 7 मिलीमीटर प्रति वर्ष बढ़ रही है। पृथ्वी पर उपस्थित अनुमानित 80% जीव छह पैर वाले होते हैं। पृथ्वी एक इकलौता ग्रह जहाँ पानी ठोस, तरल और भाप तीनों रूपों में पाया जाता है। पृथ्वी को अपनी धुरी पर एक चक्कर लगाने में 24 घंटे नही बल्कि 23 घंटे, 56 मिनट और 4 सेकंड्स लगते हैं। आपको यह जानकार हैरानी होगी की धरती पर एक साल में 365 दिन नही बल्कि 365.2564 दिन होते हैं और इसलिए हर 4 साल में फरवरी महीने में 28 की जगह 29 दिन होते हैं इसे लीप वर्ष (leap year) या अधिवर्ष भी कहा जाता है।

कुछ तथ्य ऐसे भी हैं जिनपर विश्वास कर पाना बहुत ही मुश्किल
कुछ तथ्य ऐसे भी हैं जिनपर विश्वास कर पाना बहुत ही मुश्किल

Amazing Facts about Earthआपने बरसात के दिनों में बिजली गिरते हुए जरुर देखा होगा लेकिन क्या आपको पता है धरती पर हर दिन लगभग 432,000 बार बिजली गिरती है। धरती पर कहीं न कहीं हर दिन 10 से 20 ज्वालामुखी फटते हैं। पृथ्वी पर लगभग 87 लाख जीव-जंतु पाए जाते हैं जिनमे से 22 लाख प्रजातियाँ समुद्र में पाए जाते हैं। धरती पर जीवों की संख्या और भी हो सकती है क्योंकि ऐसा माना जाता है की 80% जीवों के बारे में अब तक हमें कोई जानकारी नही है। 70 करोड़ साल पहले पूरी धरती बर्फ से ढकी गुई थी धरती का लगभग 70% हिस्सा पानी से ढका हुआ है जिसमे से 96% पानी समुद्र के रूप में मौजूद है। अगर चन्द्रमा नही होता तो हमारी धरती पर सिर्फ 6 घंटे का दिन होता।

पृथ्वी के बारे में जानकारी और इससे जुड़े कुछ ही ऐसे रोचक तथ्य
पृथ्वी के बारे में जानकारी और इससे जुड़े कुछ ही ऐसे रोचक तथ्य

Amazing Facts about Earth क्या आप जानते हैं पृथ्वी के घूमने की रफ़्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है। हर 100 साल में इसकी रफ़्तार लगभग 2 मिली सेकंड्स कम हो जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी की उत्तरीय ध्रुव में समुद्र के निचे कोई भी ठोस जमीन नही है वहां सिर्फ बर्फ की चट्टानें हैं जो की गर्मियों में पिघलतीं हैं और सर्दियों में जम जातीं हैं। धरती पर उपलब्ध पीने योग्य पानी का 68% हिस्सा स्थाई रूप से बर्फ में बदल गया है जो की ग्लेशियर के रूप में मौजूद है। वैज्ञानिकों का मानना है कि पृथ्वी की जलवायु हमेशा स्थिर नही रहेगी यह अगले कुछ अरब वर्षों में खत्म हो जायेगी।

must read this story – आपके बच्चे मशहूर है दुनियाभर में , जानिए कैसे ? https://shininguttarakhandnews.com/indian-baby-names/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.