Amazing Rules 4 Education स्वतंत्रता सेनानियों के एक गांव के लोगों ने स्वच्छता अभियान को व्यावहारिक रूप देने पर राज्य और केंद्र से पुरस्कार प्राप्त करने के पश्चात एक और अनूठी पहल की है। गांव के मंदिर से जैसे ही शाम सात बजे सायरन बजता है, हर छोटा-बड़ा अपने मोबाइल, टीवी, वीडियो यहां तक कि लैपटॉप भी बंद कर देता है। बच्चे पढ़ाई में लग जाते हैं। हर कोई घरेलू या धार्मिक चर्चा में व्यस्त हो जाता है और आठ बजे पुनः सायरन बजता है, तभी घरों के टीवी और मोबाइल ऑन होते हैं।
Amazing Rules 4 Education बच्चे पढ़ाई में लग जाते हैं

- Amazing Rules 4 Education महाराष्ट्र के सांगली जिले में तीन हजार से अधिक की आबादी वाले मोहिते वडगांव में डिजिटल डिटॉक्स की ये गतिविधि सफलता की ओर है। गांव के ज्यादातर बच्चे अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों की ओर जा रहे हैं। साथ ही कोरोना काल में इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा। बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि कम होने लगी। इस पर सरपंच विजय मोहिते ने 14 अगस्त को महिलाओं के साथ बैठक की। महिलाओं ने बच्चों की पढ़ाई का विषय पेश किया। जिस पर सर्वसम्मति से बच्चों को उनके भविष्य के बारे में सोचकर पढ़ने के लिए रोजाना डेढ़ घंटे का समय निर्धारित किया गया।

Amazing Rules 4 Education 90 मिनट के लिए बंद हो जाते हैं टीवी व मोबाइल
- Amazing Rules 4 Education आपको बता दें कि मोहिते वडगांव पन्द्रह स्वतंत्रता सेनानियों का कस्बा है। स्वतंत्रता संग्राम में इस गांव के लोगों का भारी योगदान रहा है, साथ ही देश के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर मोहिते वडगांव द्वारा यह क्रांतिकारी कदम उठाया गया है। खास बात यह कि इस कस्बे में निन्यानवे प्रतिशत लोगों का उपनाम मोहिते है। मोहिते वडगांव में डेढ़ सौ बच्चे प्राइमरी स्कूल और करीब पांच सौ बच्चे सेकेंडरी स्कूल में पढ़ते हैं। इन बच्चों के पढ़ाई करने के लिए रोजाना डेढ़ घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

Amazing Rules 4 Education फैसले का पालन कड़ाई से होता है
Amazing Rules 4 Education सामूहिक रूप से शुरू की गई इस अनूठी पहल का पालन भी पंचायत द्वारा कड़ाई के साथ किया जा रहा है।माता-पिता ध्यान रखेंगे कि इस दौरान बच्चे घर से बाहर न दिखें। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक और ग्राम पंचायत सदस्यों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अगर इस दौरान कोई बच्चा घर के बाहर पाया जाता है तो उसे पढ़ने की याद दिलाई जाती है। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा हो रही है।
शादीशुदा महिलाओं पर युवा क्यों होता है आकर्षित – ये है 5 वजह https://shininguttarakhandnews.com/bachelors-married-love-craze/

