Amazing Tradition दोस्तों आप सबने घर जमाई शब्द तो सभी न कभी सुना होगा और किसी घर जमाई को देखा भी होगा लेकिन किसी ऐसी जगह के बारे में आप नहीं जानते होंगे जहाँ का यह नियम बन गया हो की शादी के बाद लड़का आकर यही रहेगा। और तो और यह परंपरा आज नहीं बल्कि तीन पीढ़ियों से चली आ रही है. लड़के की शादी होती है, वो दामाद बनता है और आकर यही रहने लगता है. आलम ये है की अब इस गांव का नाम ही दमादनपुरवा हो गया है.
70 में से 40 घर दामादों के हैं Amazing Tradition

ये जगह स्थित है यूपी के कानपुर की अकबरपुर तहसील में दमादनपुरवा कहा जाने लगा है. यहाँ पर कुल 70 घर हैं और इसमें से चालीस घर ऐसे हैं जहाँ दामाद रह रहे हैं यानी आकर बस गए हैं. अब तो लोग इसे दमादनपुरवा के नाम से ही जानते हैं और सरकारी विभाग में भी इसी नाम से जाना जाता है. यहाँ पर शादी करने वाला लड़का पहले से दिमाग में बिठाकर चलता है की अब उसे अपना गांव छोड़कर अपनी पत्नी के गांव यानी दमादनपुरवा में रहना होगा और वो ऐसा ही करता है.

इस दौरान अपना जीवन यापन करने के लिए जिससे उनकी लड़की अपने घरवालों के पास पूरी उम्र रहती है. इस गांव में ये प्रथा पिछली तीन पीढ़ियों से चली आ रही है. हालांकि अब ये प्रथा बनकर यहां की परंपरा बन गई है. यहां की बेटियां दुल्हन बनकर विदा नहीं होती हैं गांव में लड़के घर से विदा होकर घर दामाद बनने आते हैं. इस गांव का शिक्षा का यह प्राथमिक स्कूल जिसमें दमादनपुरवा का नाम लिख हुआ है. दरअसल गांव में रहने वाला हर घर अमूमन घर दामादों से का बना हुआ है.यहां बूढ़े से लेकर जवान तक शादी के बाद कहीं न कही इस गांव में अपनी शादी कर के घर दामाद बनाने को तैयार भी है.

जानिए क्या हैं पूरा मामला ?
बता दें कि, इस गांव में लगभग 500 की आबादी है और 253 मतदाता भी है. दलित परिवारों से भरा ये गांव अब सुर्खियों में आ गया है. जहां पिछले दो साल पहले इस गांव के अजीबोगरीब नामकरण के बाद अब ये गांव सरकारी अभिलेखों में भी दर्ज हो गया है, जिसके बाद ये चर्चा का विषय बना हुआ है. गांव के ही रहने वाले बुजुर्ग ने बताया की जब वो शादी होकर यहां बारात लाए थे. तभी से वी यहां इस गांव में घर दामाद बनकर रह है. उन्होंने बताया की आर्थिक स्थिति सही न होने के चलते इस प्रथा की शुरुआत हुई थी. जो अब प्रथा परंपरा बन गई है. ऐसे ही रोचक जानकारी के लिए जुड़े रहें शाइनिंग उत्तराखंड न्यूज़ के साथ।
खबर में पढ़ें – 5 G बदलेगा आपकी दुनिया – https://shininguttarakhandnews.com/5g-technology-benifits/

