5G Technology 5जी सेवाएं दुनिया के कई देशों में लॉन्च हो चुकी है. खुशी की बात ये है कि भारत भी इस मामले में ज्यादा पीछे नहीं है. बता दें कि आगामी 1 अक्टूबर को देश में 5जी सर्विस लॉन्च हो जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस के कार्यक्रम में इसे लॉन्च करेंगे. नेशनल ब्रॉडकास्ट मिशन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि 5जी टेक्नोलॉजी से भारत को काफी फायदा होगा और इससे तकनीक की दुनिया पूरी तरह बदल जाएगी. अनुमान है कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को 2023 से 2040 के बीच करीब 36 ट्रिलियन रुपए का फायदा होगा.
5G Technology 5G के क्या हैं फायदे ————-

तेजी से खुलेंगे पेज
- 5G Technology तकनीक की दुनिया में एक टर्म है लेटेंसी, जो कि आपके एक्शन पर होने वाली प्रतिक्रिया है. मतलब आप जैसे ही माउस पर क्लिक करते हैं, वैसे ही आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर पेज कितनी देर में खुलता है. 4जी ने लेटेंसी को काफी बेहतर कर दिया है लेकिन 5 जी के बाद इसमें क्रांतिकारी बदलाव आ जाएंगे. विशेषज्ञों का कहना है कि 4जी तकनीक में लेटेंसी रेट करीब 40 मिली सेकेंड होता है जबकि 5जी में यह 10 गुना घटकर एक मिली सेकेंड का ही रह जाएगा. इसका मतलब ये है कि जब तक आप पलक झपकाएंगे उससे कई गुना तेजी से आपकी स्क्रीन खुल जाएगी.

5G Technology
टेलीमेडिसिन के क्षेत्र में आएगी क्रांति
- 5G Technology 5जी के आने से टेलीमेडिसिन के क्षेत्र में क्रांति आ जाएगी. दरअसल अभी अधिक लेटेंसी रेट और इंटरनेट की धीमी स्पीड के चलते कई बार डॉक्टर से वर्चुअल इलाज कराने में परेशानी होती है. डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेने और वीडियो कॉल करना काफी आसान हो जाएगा. डॉक्टर कई हजार किलोमीटर दूर से बैठकर मरीज का आसानी से इलाज कर सकेंगे और सर्जरी के वक्त साथी डॉक्टरों की मदद से मरीज की सर्जरी भी कर सकेंगे.
रियल और वर्चुअल दुनिया का अंतर घटेगा

- 5G Technology जब कम लेटेंसी और हाई स्पीड इंटरनेट का एक बड़ा असर ये होगा कि रियल और वर्चुअल दुनिया के बीच की दूरी घट जाएगी. अलग अलग शहरों से काम करने वाले कर्मचारियों को 5जी तकनीक की मदद से साथ काम करने का अहसास होगा. खेलप्रेमी 5जी की मदद से घरबैठे ही स्टेडियम में मैच देखने का लुत्फ ले सकेंगे. घर बैठे हम शॉपिंग कर सकेंगे और सामान घर पहुंच जाएगा. हालांकि अभी सभी के पास ऐसी डिवाइस या स्मार्टफोन नहीं हैं जो 5जी तकनीक पर काम कर सकें. अभी इसमें थोड़ा वक्त लगेगा.
5G Technology ई-कॉमर्स की दुनिया बदल जाएगी

- 5G Technology 5जी से बैंडविथ बढ़ जाएगी और इससे डाटा ट्रांसफर बहुत तेजी से होगा. ड्रोन्स और सेंसर का ज्यादा और बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा औऱ इसके असर से ई-कॉमर्स सेक्टर में बड़े बदलाव आएंगे. ड्रोन से सामान डिलीवर करना आसान हो जाएगा.
पहाड़ की बेटी अंकिता को इन्साफ का इंतज़ार https://shininguttarakhandnews.com/ankita-bhandari-murder/

