Special Report By – Anita Tiwari , Dehradun

Amrit Mahotsav 2022 आजकल देश देशभक्ति के जोश में है , उत्तराखंड सरकार भी हर घर तिरंगा के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। हर मंत्री विधायक और पक्ष विपक्ष हांथों में तिरंगा लिए आज़ादी का जश्न मानाने को तैयार है। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अलग ही अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं। कुरता पजामा और आकर्षक नेहरू जैकेट के साथ गाँधी टोपी पहने सीएम धामी पूरी तरह से परम्परागत वेशभूषा से नेताजी बन गए हैं।
Amrit Mahotsav 2022 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलग ही अंदाज़ में

Amrit Mahotsav 2022 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेशहीद स्थल खटीमा पहुंचकर आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लिया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने देश की आजादी तथा देश व देश की सीमाओं की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों, स्वतंत्रा सेनानियों को नमन किया।

- Amrit Mahotsav 2022 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के महोत्सव के तहत देशभर में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के अंदर राष्ट्र भक्ति का भाव जागृत हुआ है, यह समय जहां हमारे लिए आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का है, वहीं आने वाले 25 साल अमृतकाल होगा। उसके लिए भी हमें संकल्पबद्ध होना है। उन्होंने कहा कि हमारी नई पीढ़ी अमृतकाल में देश के नए सोपानों को तय करेगी। समृद्ध, समर्थ व शक्तिशाली भारत के रूप में जिसकी कल्पना कर रहे थे, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इसको आगे बढ़ाने का काम किया है। देश व राज्य के चहुंमुखी विकास हेतु हम सब संकल्प लें।
विधायक उमेश कुमार मंत्री बनने वाले हैं क्या ? ! सीएम को है दोस्ती पर भरोसा https://shininguttarakhandnews.com/dhami-cabinet-reshuffle-umesh-kumar/

