Anjali Chakra And Sufi Malik पाकिस्तान और भारत की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सूफी मलिक और अंजलि चक्र ने अलग होने का फैसला किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए सूफी और अंजलि ने अपने रिश्तो को खत्म करने और अलग होने की वजह बताई है। इस लेस्बियन जोड़े ने 2019 ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए एक दूसरे के साथ रिश्ते में होने का ऐलान किया था। दोनों की तस्वीरें उस समय इंटरनेट पर वायरल हुई थीं और दोनों रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बन गई थीं। दोनों ने तब ऐलान किया था कि वह शादी के बंधन में बंधेंगी लेकिन अब पांच साल के रिश्ते बाद शादी से कुछ हफ्ते पहले दोनों अलग हो गई हैं।
भारत और पाकिस्तान से है दोनों के रिश्ते का कनेक्शन Anjali Chakra And Sufi Malik

अंजलि भारत की रहने वाली और सूफी पाकिस्तानी हैं, दोनों की मुलाक़ात अमेरिका में हुई थी और यहीं से दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। अंजलि ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर कहा कि सूफी द्वारा की गई बेवफाई के कारण अपनी शादी को रद्द करने और अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है,” इसके साथ ही कहा कि वह सूफी के प्रति नकरात्मकता नहीं चाहती हैं।
दोनों ने की थी शादी की घोषणा
सोशल मीडिया की दो प्रसिद्द हस्तियों ने समलैंगिक शादी करने का ऐलान कर सबको चौंका दिया था। दोनों ने शादी करने की खुशखबरी खुद ही शेयर की थी लेकिन अब शादी से पहले ही यह जोड़ी टूट गई है। आखिर इस समलैंगिक जोड़ी के बीच में ऐसा क्या हुआ कि प्रपोज करने के बाद शादी तय हुई और शादी से पहले ही दोनों अलग हो गए। साल 2019 में दोनों ने समलैंगिक रिश्ते को सार्वजनिक किया था और इसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर शादी की घोषणा की थी। हालांकि करीब 5 साल तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर इस रिश्ते से अलग होने की घोषणा की है।
कुछ हफ्ते के बाद होनी थी दोनों की शादी
वहीं सूफी ने भी एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि “हमारी शादी से कुछ हफ्ते पहले मैंने उसे धोखा देकर विश्वासघात किया और एक गलती की। मैंने उसे बहुत दुख पहुंचाया है। मैं अपनी गलती स्वीकार कर रही हूं।” हालांकि अंजलि ने सूफी पर धोखा देने का आरोप लगाया है लेकिन यह नहीं बताया है कि किस तरह का धोखा मिला है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और वीडियो और पोस्ट शेयर करती हैं। भारत-पाकिस्तान की लड़कियों की इस समलैंगिक शादी की चर्चा खूब हुई थी।
बन्दर दिमाग से आपको हो सकती है जानलेवा बीमारी ? https://shininguttarakhandnews.com/monkey-brain/