Agniveer Recruitment 2023 : कैसे होता है अग्निवीर का फिजिकल टेस्ट , Great Full Details

Agniveer Recruitment 2023 इंडियन आर्मी में अग्निवीर की नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सेना ने अपनी वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर यूपी, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के लिए डिस्ट्रिक्ट वाइज Agniveer Rally 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 16 फरवरी से अग्रिवीर का फॉर्म भी भरा जाने लगा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक कैंडिडेट का अग्निवीर फिजिकल टेस्ट आर्मी कैसे लेती है? उसकी हाईट, वेट और चेस्ट साइज को लेकर क्या नियम हैं?

Agniveer Recruitment 2023 अग्निवीर फिजिकल टेस्ट आर्मी कैसे लेती है

Agniveer Recruitment 2023
Agniveer Recruitment 2023
  • Agniveer Recruitment 2023 केंद्र सरकार द्वारा 2022 में जारी अग्निपथ स्कीम के तहत 10वीं, 12वीं पास के लिए ये आर्मी रिक्रूटमेंट शुरू की गई थी. अगर Agniveer सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें, तो पहले ऑनलाइन एग्जाम लिया जाता है. उसके बाद Agniveer Recruitment Rally होती है. इस रैली में आपकी शारीरिक परीक्षा ली जाती है. फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट होता है.
    Army Agniveer Physical for Men डिटेल

    Agniveer Recruitment 2023
    Agniveer Recruitment 2023

    अग्निवीर फिजिकल एग्जाम के लिए सेना के कुछ तय मानक हैं, जो महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग हैं. पहले पुरुषों के लिए निर्धारित स्टैंडर्ड जानते हैं-
    लंबाई- 170 सेमी (सिर्फ अग्निवीर क्लर्क/ स्टोर कीपर के लिए यह 162 सेमी है)
    वजन- आपकी लंबाई के मुताबिक मेडिकल पॉलिसी के अनुसार (स्टैंडर्ड BMI यानी बॉडी मास इंडेक्स के तहत)
    सीना- 77 सेमी (+5 सेमी)

    Agniveer Recruitment 2023
    Agniveer Recruitment 2023

    Agniveer Recruitment 2023 अग्निवीर फिजिकल फिटनेस टेस्ट (पुरुष)
    1.6 KM की दौड़: ग्रुप 1 को 5 मिनट 30 सेकंड, ग्रुप 2 को 5 मिनट 31 सेकंड से लेकर 5 मिनट 45 सेकंड में पूरी करनी होगी.
    Pull Up (Beam): 10 पुल-अप करने पर 40 अंक, 9 पुल अप के लिए 33, 8 के लिए 27, 7 के लिए 21 और 6 पुल अप करने पर 16 अंक मिलेंगे.
    9 Feet Sitch: क्वालिफाई करना जरूरी है.
    Zig-Zag Balance: क्वालीफाई करना जरूरी है.
    Agniveer Physical for Women डिटेल

    Agniveer Recruitment 2023
    Agniveer Recruitment 2023

    हाईट- 162 सेमी
    वजन- आर्मी मेडिकल स्टैंडर्ड के अनुसार आपकी लंबाई के मुताबिक सही अनुपात में होनी चाहिए.
    चेस्ट एक्सपैंशन- 5 सेमी तक सीना फुलाने की क्षमता होनी चाहिए.
    नोट: सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, असम, गोरखा, गढ़वाली, लद्दाखी, आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं को लंबाई में 4 सेमी की छूट दी जाएगी. इसके अलावा एक्स आर्मी पर्सन की बेटियों, सैनिकों की विधवा की बच्चियों, खिलाड़ियों को लंबाई में 2 सेमी की छूट मिलेगी.

    Agniveer Recruitment 2023 आर्मी अग्निवीर फिजिकल फिटनेस टेस्ट (महिला)

    1.6 किमी की दौड़: ग्रुप 1 में 7 मिनट 30 सेकंड, ग्रुप 2 में 8 मिनट में पूरी करनी होगी.
    10 फीट Long Jump: क्वालीफाई करना जरूरी है. 3 Feet High Jump: क्वालीफाई करना जरूरी है.

सपना चौधरी गंगा में डुबकी मारने से डरती हैं – देखिये वीडियो https://shininguttarakhandnews.com/sapna-choudhary-viral-dance/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.