Ankita Bhandari Case मासूम अंकिता , पूर्व BJP विधायक और अँधेरे में सच

Ankita Bhandari Case सच कौन बताएगा ? सच कब सामने आएगा ? कौन है मासूम अंकिता का हत्यारा और क्या है उस खौफनाक हत्याकांड का पूरा सच ? सवाल कई है , चेहरे कई हैं , इंतज़ार न सिर्फ परिवार को है बल्कि पूरा उत्तराखंड उस सच को जानना चाहता है और सालों से इन्साफ का इंतज़ार कर रहा है। एक नए घटनाक्रम से फिर वही आवाज तेज हो रही है कि आखिर कौन है पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी का गुनहगार ? अंकिता भंडारी मामले में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर था। आज न्यायालय में पेश होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार के झबरेड़ा, बहादराबाद और नेहरू कॉलोनी व डालनवाला थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।अंकिता भंडारी केस गिरफ्तार हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर को न्यायालय ने जेल भेज दिया गया है। राठौर की जमानत प्रार्थनापत्र भी नामंजूर कर दी गई है। पुलिस ने जांच में एक्सटॉरशन की धारा बढ़ाई है।

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को भेजा गया जेल Ankita Bhandari Case

पार्टी से निष्कासन समाप्त करने और पार्टी में पद पाने की लालसा के लिए एक्सटॉरशन करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पेश दलील में कहा कि अगर एक्सटॉरशन की मंशा ना होती तो वीडियो में नाम लेकर और फिर उसे रिकॉर्ड कर राठौर वायरल ना करते।मामले में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार के झबरेड़ा, बहादराबाद और नेहरू कॉलोनी व डालनवाला थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर ऑडियो-वीडियो वायरल किए थे, जिनमें भाजपा नेताओं के संबंध में आपत्तिजनक और छवि धूमिल करने वाली सामग्री प्रसारित की गई।शिकायतकर्ताओं का कहना था कि इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। इसी आधार पर कई जगह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

कौन हैं सुरेश राठौड़

सुरेश राठौड़ ने हरिद्वार जिले की ज्वालापुर (SC) विधानसभा सीट से 2017 में चुनाव जीता था। वे पहले बीजेपी में थे, लेकिन ये विवाद सामने आने के बाद उन्हें पार्टी ने निष्कासित कर दिया। सुरेश राठौड़ श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष (रविदासाचार्य) भी हैं। सुरेश राठौड़ अभिनेत्री उर्मिला सनावर से अपनी कथित दूसरी शादी और कानूनी विवादों के कारण काफी चर्चा में रहे हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला –

देहरादून में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम को चर्चित हत्याकांड में फंसाने की साजिश के आरोप में पूर्व विधायक सुरेश राठौर को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर झूठे ऑडियो-वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए थे। अदालत में पेशी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।कोतवाली डालनवाला में दर्ज मुकदमे के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने जनवरी 2026 में शिकायत दी थी कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर और एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने कुछ राजनीतिक दलों से मिलीभगत कर उनकी और भाजपा नेताओं की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से फर्जी ऑडियो-वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने गहन जांच के निर्देश दिए। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सुरेश राठौर के खिलाफ अतिरिक्त धाराएं बढ़ाईं और 14 जून को बिहारीगढ़ फ्लाईओवर के पास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया है।