Anokha Ram Bhakt देश भर में राम नाम की गूंज है। देश के अलग अलग कोने में श्रद्धालु अपने अपने अंदाज़ में राम भक्ति दिखा रहे हैं ऐसे में हम आपको सल्ट के ऐसे रामभक्त के बारे में बता रहे हैं जिनका नाम है शंभु दयाल खर्कवाल है और ये 32 वर्षों से नाम का राम की महिमा के गुणगान कर रहे हैं। अब तक वह 32 करोड़ बार राम का नाम लिख चुके हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन वह अयोध्या में जाकर राम लला के दर्शन करना उनकी एकमात्र इच्छा है।
32 सालों से जप रहे राम नामAnokha Ram Bhakt

सल्ट निवासी शंभू दयाल खर्कवाल की उम्र 62 वर्ष है और वो चाय की दुकान चलाते हैं। वह बीते 32 वर्षों से राम का नाम जप रहे है। उनका एक आदर्श वाक्य है राम राम बोल, राम राम सुन व राम राम लिख। यही शब्द वह 30 वर्ष की उम्र से लिख रहे है। वर्ष 1990 से राम का नाम लिखने की मुहिम शुरू हुई थी और अब तक वह 32 करोड़ बार राम का नाम लिख चुके हैं। शंभु दयाल खर्कवाल की सुबह भी राम नाम से होती है और रात भी राम नाम से ही होती है। स्थानीय लोग भी उनके इस समर्पण के मुरीद है। उनका कहना है कि कलयुग में ऐसा भक्त नहीं दिखाई देता है। पूजा पाठ तो सब ही करते हैं। लेकिन ऐसी भक्ति नहीं देखी।

30 साल में आया ये ख्याल