Antim Sanskar Sukhant क्या कभी ‘फ्यूनरल एंड डेथ सर्विस‘ के बारे में सुना है ? दरअसल, इसका मतलब होता है कि मरने के बाद इंसान के अंतिम संस्कार की सारी तैयारियां कंपनी ही करेगी. चाहे कंधा देने के लिए चार लोगों का इंतजाम करना हो या फिर पंडित-नाई की जरूरत हो, ये सारी व्यवस्थाएं कंपनी ही कराएगी. है ना यह अजीबोगरीब बात?

- Antim Sanskar Sukhant वैसे जापान या अन्य कई देशों में ये सर्विस आम है और अब भारत में भी इसकी शुरुआत हो रही है.. इस अनोखे स्टार्टअप का नाम है सुखांत फ्यूनरल मैनेजमैंट (सुखांत अंतिम संस्कार). ट्रेड फेयर में दिख रहे इस अनोखे स्टार्टअप की खास बात ये है कि यहां वो सारी वस्तुएं और व्यवस्थाएं मौजूद हैं, जो किसी इंसान के मरने के बाद काम आती हैं. स्टॉल पर सजी सजाई अर्थी पर उपलब्ध है. यह अनोखा स्टॉल व्यापार मेले में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.

Antim Sanskar Sukhant क्या-क्या कराएगी कंपनी ?
Antim Sanskar Sukhant इस स्टार्टअप की खास बात ये है कि अर्थी को कांधा देने से लेकर, साथ में चलने वाले और राम नाम सत्य बोलने वाले और पंडित, नाई सब कंपनी की तरफ से ही होंगे. यहां तक कि मरने वालों की अस्थियों का विसर्जन भी कंपनी वाले ही करवाएंगे, यानी अंतिम क्रिया से जुड़ी जितनी भी चीजें हैं, वो सारी चीजें कंपनी की तरफ से ही उपलब्ध करवाई जाएंगी. जानकारी के मुताबिक, लोगों के अंतिम संस्कार की सारी व्यवस्थाओं के बदले कंपनी ने 37,500 रुपये फीस रखी है.

Antim Sanskar Sukhant लोग बता रहे नया स्टार्टअप
Antim Sanskar Sukhant सुखांत फ्यूनरल मैनेजमैंट रेडिमेड अर्थी की सुविधा भी दे रहा है, कोई कह रहा है कि ‘मरने के बाद शव को जिस चीज की जरूरत होती है, वो सब मुहैया कराएगी. समझ लीजिए मरने के बाद की मैनेजमेंट कंपनी है’, तो कोई कह रहा है कि ‘हे भगवान, यही देखना बाकी था. संयुक्त से एकल और अब एकल परिवार में भी अकेले रहने वाले लोगों तथा ऐसे समाज के लिए नया स्टार्टअप. जहां आपके शव को कंधा देने के लिए चार लोग भी इकट्ठा नहीं आएं तो सुखांत फ्यूनरल मैनेजमैंट से संपर्क करें’.
कैबिनेट विस्तार , सीएम धामी और गांगुली फार्मूला https://shininguttarakhandnews.com/uttarakhand-politics-dhami/


