Asaduddin Owaisi ने कहा “SP-BSP और कांग्रेस की मैं लैला हूं”

Aasaduddin Owaisi पूर्वांचल में जमकर प्रचार कर रहे हैं और सभी पार्टियों पर तीखे हमले और तंज कस रहे हैं। बलरामपुर जिले की उतरौला विधानसभा सीट पर प्रचार करने पहुंचे ओवैसी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। बीजेपी पर भी ओवैसी जमकर बरसे। ओवैसी ने जहां अखिलेश यादव को मुस्लिम वोटों का सौदागर बताया वहीं प्रधानमंत्री मोदी PM Modi को सबसे लंबा फेंकने वाला नेता बताया। इतना ही नहीं ओवैसी ने कहा हमारी सरकार बनने पर हम एक अल्पसंख्यक मुख्यमंत्री बनाने के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी बनाएंगे।

“SP-BSP और कांग्रेस की मैं लैला हूं”- असदुद्दीन ओवैसी
“SP-BSP और कांग्रेस की मैं लैला हूं”- असदुद्दीन ओवैसी

वाह मोदी जी, आपने कैसे लोगों को रखा है” – Owaisi

सभा को संबोधित करते हुए Aasaduddin Owaisi ने कहा कि “सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए हम ऐसे हैं जैसे हम इनकी लैला हों। ये दिन भर और रात भर हमारे पीछे पड़े रहते हैं, इसीलिए इन्होने हमारी गाड़ी पर गोलियां चलवाई हैं।” अमित शाह पर हमला करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि अगर हमारी सत्ता दोबारा से आती है तो हम 12 वीं के बाद इंटर में दाखिला लेने वालों को लैपटॉप देंगे। वाह मोदी जी, आपने कैसे लोगों को रखा है।”

असदुद्दीन ओवैसी पूर्वांचल में जमकर प्रचार कर रहे हैं
असदुद्दीन ओवैसी पूर्वांचल में जमकर प्रचार कर रहे हैं

अमित शाह पर Aasaduddin Owaisi ने कसा तंज:

Aasaduddin Owaisi ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी ने एक तरफ छुट्टा जानवरों को खेतों में छोड़ दिया है और दूसरी तरफ ऐसे विचित्र व्यक्ति को मनोरंजन के लिए भेज दिया है। इशारों-इशारों में अमित शाह के ’12वीं के बाद इंटर’ वाले बयान का जिक्र कर ओवैसी ने कहा कि “वह हमारे युवाओं को इंटर के बाद 12वीं पास करवा रहे हैं।” प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए ओवैसी ने कहा कि एक तोप से ज्यादा दूरी तक फेंकने का रिकॉर्ड इनके नाम दर्ज है।

ये खबर भी दिलचस्प है , ज़रूर पढ़ें – उत्तराखंड के इस गाँव में रहता है कर्नल साहब का भूत
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.