Assembly Session : विधानसभा से बहुत बड़ी खबर ! 1 Great decision

REPORT B Y – ANITA TIWARI , DEHRADUN 

Assembly Session उत्तराखंड विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में दलीय नेताओं की बैठक हुई | इस दौरान आगामी सत्र से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर सभी दलों के नेताओं के बीच चर्चा हुई| इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बहुजन समाज पार्टी से मौ शहजाद एवं निर्दलीय विधायक संजय डोभाल मौजूद रहे|

Assembly Session राज्य स्थापना पर होगा भव्य कार्यक्रम

Assembly Session उत्तराखंड विधानसभा
Assembly Session उत्तराखंड विधानसभा
  • Assembly Session बैठक में आगामी विधानसभा सत्र गैरसैंण अथवा देहरादून में बुलाये जाने पर भी मंथन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक के दौरान आने वाले सत्र में सभी दल के नेताओं से सदन को शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से सारगर्भित और गुणवत्तापूर्ण संचालित किए जाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की जिससे सदन की कार्यवाही को सुगमतापूर्वक चलाया जा सके। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विकास एवं जनहित में उठाये गए मुद्दों पर सदन में सकारात्मक चर्चा होगी| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी सदस्यों को साथ लेकर समान अवसर प्रदान करेंगी|
Assembly Session उत्तराखंड विधानसभा
Assembly Session उत्तराखंड विधानसभा
  • Assembly Session विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने बैठक में सरकार के समक्ष सत्र को गैरसैंण अथवा देहरादून में आहुत किए जाने के संबंध में अपनी बात रखी है, सरकार द्वारा निर्णय लिया जाना है कि सत्र गैरसैंण में हो या फिर देहरादून में| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधान सभा सचिवालय भराड़ीसैंण विधानसभा भवन एवं देहरादून किसी में भी सत्र संचालित किए जाने के लिए पूर्ण रुप से तैयार है| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आगामी सत्र 16 दिसंबर से पहले आहूत किया जाना है| उन्होंने बताया कि सर्वदलीय बैठक के दौरान निर्दलीय विधायकों को आमंत्रित सदस्य के रूप में बुलाया गया था|

जहाँ जनता – वहीँ लग रहा CM धामी दरबारhttps://shininguttarakhandnews.com/cm-dhami-news/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.