Avocado अंग अंग में गर्माहट भर देगा ‘वो’ !

Avocado सर्दियां आते ही लोगों को तरह-तरह की चीजें खाने का मन करता है। ऐसे में वे हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन तलाश करते हैं। क्योंकि ठंड के समय हमारी बाॅडी को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। बॉडी को तुरंत एनर्जी देने के लिए लोग स्प्राउट्स, वेजिटेबल सैंडविच जैसी चीजों को डाइट में शामिल करते हैं। ठंड में इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इन दिनों बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। आप चाहें तो अपनी डाइट में एवोकाडो (Avocado Recipes) को शामिल कर सकते हैं।

इस फल को ठंडियों का सुपरफूड भी कहा जाता है। इसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती हे। इसको खाने से हमारे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है। ये सर्दी जुकाम से भी बचाने में मददगार है। आप ठंड के दिनों में एवोकाडो को कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस फल से बनने वाली रेसिपी भी झटपट तैयार हो जाती है जो खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगती है। ये हर कोई बड़े चाव से खा सकता है। आइए उन रेसिपीज के बारे में जानते हैं-

एवोकाडो सूप
सर्दियों में गरमा-गरम सूप पीने का अपना ही मजा है। आप एवोकाडो सूप को हल्के मसालों और मौसमी सब्जियों के साथ तैयार कर सकती हैं। ये सूप आपके शरीर को गर्माहट प्रदान करेगा। इसको पीने से आपकी इम्युनिटी भी मजबूत होगी।

एवोकाडो टोस्ट
ये नाश्ते के लिए हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। ये खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगता है। तवे पर सेंके हुए ब्रेड स्लाइस पर एवोकाडो को मैश करके फैला दें। आप उसमें नींबू का रस, नमक और काली मिर्च भी मिला सकती हैं। ऊपर से अपनी पसंद की कोई सब्जी या अंडा डालकर सर्व करें।

एवोकाडो चटनी
एवोकाडो को चटनी बनाकर भी खाया जा सकता है। जैसे धनिया पुदीने की चटनी बनती है, ठीक उसी प्रकार इसकी चटनी भी बनेगी। आप इस चटनी से कोई भी स्नैक्स खा सकती हैं। ये इम्युनिटी बूस्टर का काम करती है।

एवोकाडो सलाद
ये तो हम सभी जानते हैं कि सलाद खाने से हमारे शरीर को ढेरों फायदे मिलते हैं। वैसे ताे ज्यादातर ठंड में गाजर मूली चुकंदर का सलाद खाया जाता है लेकिन आप एवोकाडो सलाद को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें पत्तेदार सब्जियों, चुकंदर और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। ये आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करेगा। आपका वजन भी कम होगा।

एवोकाडो पराठा
आज तक आपने एवोकाडो के पराठे के बारे में नहीं सुना होगा। लेकिन ये भी एक हेल्दी नाश्ता हो सकता है। पराठा बनाने के लिए एवोकाडो को मैश करके आटे में कुछ मसाले और नमक मिलाकर गूंथ लें। इसके बाद पराठा सेंक लें। आप दही या मक्खन के साथ इस पराठे को सर्व करें।

मैडम आफरा को आया मज़ा ! https://shininguttarakhandnews.com/uttarakhandi-food-in-world-ayurveda-expo-2024/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.