Ayush Tourism Uttarakhand : उत्तराखंड सरकार बढ़ाएगी आयुष टूरिज्म – मुख्यमंत्री 1 Great Idea

Ayush Tourism Uttarakhandमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में कुछ बेहतर वैलनेस सेंटर विकसित किये जाएं। आयुष टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि आयुष की भूमि है। राज्य में आयुष को बढ़ावा देने के साथ ही इसका व्यापक स्तर पर प्रचार भी किया जाए। आयुर्वेद एवं आयुष हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धतियां हैं, इनको बढ़ावा देना जरूरी है।

Ayush Tourism Uttarakhand उत्तराखण्ड की भूमि आयुष की भूमि

Ayush Tourism Uttarakhand
Ayush Tourism Uttarakhand
  • Ayush Tourism Uttarakhandमुख्यमंत्री ने कहा की 2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें आयुष विभाग आयुष चिकित्सा के माध्यम से क्या सहयोग कर सकता है, इसकी विस्तृत योजना बनाई जाए।उत्तराखंड में वेलनेस, योग व पंचकर्म की अपार संभावनाएं हैं। इसी क्रम में आयुष विभाग के साथ तैयार किए पोर्टल का सीधा लाभ इस क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों व उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय योग हब बनाए जाने की गई घोषणा भी इसी दिशा में एक बड़ा प्रयास है। 
Ayush Tourism Uttarakhand
Ayush Tourism Uttarakhand
  • मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि टेली मेडिसिन पोर्टल ई-संजीवनी के माध्यम से जन सामान्य को आयुष चिकित्सा परामर्श देने की व्यवस्था जल्द शुरू की जाए। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत जो आयुष हैल्थ एवं वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं, उनमें सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत आयुष चिकित्सालय ईलाज कराने वाले गोल्डन कार्ड धारकों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति की व्यवस्था हो इसके लिए प्रस्ताव बनाया जाए।

इस्तीफे की पेशकश ! नैतिकता बनेगा आधार ! https://shininguttarakhandnews.com/minister-resign-soon/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.