ANKITA BHANDARI Murder उत्तराखंड के ऋषिकेश जिला के वनन्तरा रिजॉर्ट से गायब हुई रिसेप्शनिस्ट के मामले में पुलिस ने भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्या के बेटे पुलकित आर्या समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि रिसेप्शनिस्ट रिजॉर्ट में आने वाले कस्टमर के पास जाने से मना कर रही थी। वे लोग रिसेप्शनिस्ट को वेश्यावृत्ति में ढकेलना चाह रहे थे, लेकिन रिसेप्शनिस्ट इससे इन्कार कर रही थी, इसलिए उन लोगों ने उसकी हत्या कर चीला शक्ति नहर में फेंक दिया था। पुलिस रिसेप्शनिस्ट की तलाश कर रही है।
ANKITA BHANDARI Murder वेश्यावृत्ति में ढकेलना चाह रहे थे,

ANKITA BHANDARI Murder यमकेश्वर ब्लॉक स्थित गंगा भोगपुर के वनंत्रा रिजॉर्ट में कार्य करने वाली अंकिता भंडारी (19) के गायब होने के मामले में लक्ष्मणझूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने अंकिता की हत्या किये जाने की पुष्टि कर दी है. श्रीनगर सीओ श्याम दत्त नौटियाल के अनुसार, पुलिस ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर अंकित सहित तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है. हिरासत में लिए तीनों आरोपियों ने कई राज उगले हैं. फिलहाल अभी तक अंकिता का शव बरामद नहीं हुआ है.

अंकिता भंडारी हत्या मामले में लोगों में आक्रोश है. आज आक्रोशित ग्रामीणों ने रिजॉर्ट तोड़फोड़ (Vanantra Resort vandalized) करते हुए आग लगाने की कोशिश की. ऐसे में मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने बमुश्किल ग्रामीणों को रोका है. खबर आ रही है कि ग्रामीणों ने पुलकित आर्य को कोर्ट ले जा रही पुलिस की गाड़ी को रोककर उसमें तोड़फोड़ की, इसके साथ ही आरोपियों की भी पिटाई की गई.

ANKITA BHANDARI Murder युवती ने 28 अगस्त को ही गंगाभोगपुर स्थित रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट पद पर ज्वाइनिंग की थी. ज्वाइन किए हुए एक महीने का वक्त भी नहीं बीता था कि वो 18 सितंबर को रिसॉर्ट से ही रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. जिसके बाद परिजनों ने राजस्व पुलिस में इस मामले की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी. परिजन का आरोप है कि उनकी बेटी के लापता होने में रिजॉर्ट के मालिक, मैनेजर और वहां के कर्मचारियों का हाथ है. क्योंकि रिसार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी तोड़फोड़ की गई है.

ANKITA BHANDARI Murder पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य का बेटा है पुलकित आर्य: वनंत्रा रिजॉर्ट का मालिका पुलकित आर्य पूर्व राज्य मंत्री भाजपा विनोद आर्य का बेटा है. यह पुलकित आर्य लॉकडाउन में भी विवादों में आया था. जब उत्तर प्रदेश के विवादित नेता अमरमणि त्रिपाठी के साथ उत्तरकाशी में प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गया था. अमरमणि त्रिपाठी पर मधुमिता शुक्ला की हत्या का आरोप है. मधुमिता शुक्ला की हत्या के आरोप में अमरमणि त्रिपाठी 14 साल तक जेल में रहा है.

ANKITA BHANDARI Murder यमकेश्वर विधानसभा के कौड़िया गांव स्थित वनन्तरा रिजॉर्ट में कार्यरत रिसेप्शनिस्ट युवती अंकिता भंडारी (19) वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में 18 सितंबर की देर शाम लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी का खुलासा शुक्रवार को लक्ष्मण झूला थाने में एडीशनल एसपी शेखर सुयाल ने किया। उन्होंने बताया कि किस तरह वनन्तरा रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित ने मिलकर अंकिता भंडारी की हत्या कर उसकी बॉडी को चीला शक्ति नहर में फेंक दिया गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों की निशानदेही के आधार पर एसडीआरएफ टीम की मदद से नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अंकिता भण्डारी की बॉडी की तलाश की जा रही है।
1000 किलो की दुर्गा प्रतिमा , कीमत 15 लाख से बनेगा अनोखा रिकॉर्ड https://shininguttarakhandnews.com/durga-puja-kolkata/

