Babli Controversy Uttarakhand धामी सरकार में हरीश रावत का “जासूस”

Babli Controversy Uttarakhand  बंटी बबली ये दो शब्द उत्तराखंड की सियासत में कई राज फाश करने का दम रखते हैं। एक तरफ मंत्री रेखा आर्य हरदा की बबलियों पर आक्रामक हुई तो कुछ घंटे में ही पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी पोलखोल की बात करते हुए सरकार में अपने सूत्रों की मौजूदगी बताकर चौंका दिया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) के बीच 210 करोड़ रुपये की कथित संपत्ति और ‘बंटी-बबली’ टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद और तेज हो गया है। हरीश रावत की ओर से नौ नवंबर को लगाए गए आरोपों और तंज के जवाब में रेखा आर्या ने 12 नवंबर को सोशल मीडिया (Social Media) पर लगभग 2,000 शब्दों की लंबी पोस्ट साझा कर पलटवार किया है।

रेखा आर्या ने पोस्ट की शुरुआत हरीश रावत को डेनिस बाबा, कुर्सी कुमार, कुर्सीभोगी महाराज, झूठाचार्य, स्वार्थ सम्राट, राजनीति का गिरगिट, वादों का व्यापारी, जनता का जुमलेबाज, लफ्फाजी लाल, चंदूलाल चिकरघिन्नी, जुमलेश्वर महाराज और देवभूमि का सौदागर जैसे संबोधनों से निशाना बनाया है। उन्होंने लिखा कि उनके पास ऐसे और भी कई नाम हैं, जिनकी व्याख्या वह हरीश रावत के राजनीतिक कार्यकाल के उदाहरणों के साथ कर सकती हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि उम्र का लिहाज करते हुए वह अपनी भाषा में कठोरता से बचने का प्रयास करेंगी।

मंत्री रेखा आर्य ने ‘बबली’ संबोधन पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने लिखा है, “क्या शब्द प्रयोग किया आपने मेरे लिए “बबली”। आप शायद भूल गए कि आपके भी एक से अधिक विवाह हैं, और यदि आपकी बबलियों की तस्वीर लगाकर उन्हें बबलियाँ लिखा जाये तो आपको कैसा लगेगा। अरे हाँ, भूल गयी, आपको कहाँ बुरा लगेगा आपने तो शर्म उस दिन अपनी जन्मभूमि मोहनरी के पास बह रही रामगंगा नदी में बहा दी, जिस दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए आपने देवभूमि की अस्मिता को ही दांव पर लगा दिया था l”

आगे लिखा है, “अब ये मत कहना कि मेरे घर वालों को क्यों कहेंगे बबलियाँ, तो याद दिला देती हूँ क्योंकि बुढ़ापे में थोड़ी सी याददास्त कमजोर हो जाती है। जब आप मुख्यमंत्री थे तो आपके अंदर किचन में से कौन घच्चाक मारकर सत्ता चलाते थे ? याद कर लेना वरना आपकी सत्ता चलाने वाली बबली आज भी आपके कान मरोड़ने में पीछे नहीं हैं lरेखा आर्या ने वर्ष 2016 में हरीश रावत सरकार के अल्पमत में आने और लगभग एक दर्जन विधायकों के उनसे अलग होने का उल्लेख किया। उन्होंने इसे विधायकों का नैतिक साहस बताते हुए कहा कि उस समय उन्हें भी हरीश रावत से दूर होने का निर्णय लेने की सद्बुद्धि मिली। उन्होंने दावा किया कि उस दौर के घटनाक्रम उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय हैं।

सरकार में हमारे भी सूत्र हैं – हरीश रावत

अपने आरोपों के समर्थन में मंत्री ने हरीश रावत से जुड़े कथित स्टिंग वीडियो का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक वीडियो में तत्कालीन मुख्यमंत्री के सचिव विभागीय नीति में बदलाव के लिए धनराशि की मांग से जुड़ी बातचीत करते सुनाई देते हैं। पोस्ट में उन्होंने एक अन्य कथित वीडियो का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उसमें विभागों के कामकाज और धनराशि के लेन-देन को लेकर बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि ये वीडियो उनके पास उपलब्ध नहीं होने पर वह उन्हें उपलब्ध करा सकती हैं। हालांकि इन आरोपों और वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि इस पोस्ट में नहीं की गई है।

पहले मेरी बबलियां खोजी जाएं – हरीश रावत

लूट न जाने कब तक जारी रहती, यदि बंटी और बबली में परिसंपत्ति को लेकर विवाद न उठता और जब मैं इस बात को कह रहा हूँ तो मैं इस अनुरोध के साथ कह रहा हूँ कि मेरे और मेरी परिवार की जिनमें मेरी बबलियां भी सम्मिलित हैं उनकी संपति की भी जांच कर ली जाए। पहले मेरी बबलियां खोजी जाएं और फिर उनकी संपति की जांच कर ली जाए। यू बताते चलू कि ईडी महाशय पहले ही मेरी संपत्तियों की जांच कर रहे हैं।लोगों को सवाल करने का हक बनेगा। यहां तो 210 करोड़ की संपत्ति है और इस बात को और कोई नहीं कह रहा है, अग्नि को साक्षी मान कर फेरे लेने वाला पति कह रहा है और पति के पास की संपत्ति का ब्योरा भी धीरे-धीरे खोजी समाचार पत्रों से आ रहा है। हल्द्वानी बरेली रोड में आलीशान फार्म हाउस और उसमें विशाल कोठी, जिसका गेस्ट हाउस मुख्यमंत्री हाउस की तुलना करता है। किस के नाम पर है? कौन है उसका मालिक है और कहां से उसको बनाने की सम्पत्ति जुटी है? ये लोगों की जिज्ञासा और चिंता का कारण होना चाहिए।

मेरे पास भी बहुत कुछ जानकारियाँ हैं – हरीश रावत

मैं बार-बार एक राजनीतिक दल और राजनीतिक लोगों से यह नहीं सुनना चाहता कि वह स्टिंग-स्टिंग कहकर… , यदि उस स्टिंग में कुछ था तो 10 साल तक तुम सरकार चला रहे थे या घुइयाँ छिल रहे थे? या केवल माल बना रहे थे?क्यों नहीं स्टिंग के अपराधी को आपने दंड दिलवाया, कानून के कटघरे में खड़ा किया? क्या इतनी अक्षम सरकार थी आपकी? भाजपा के लोगों अपनी अक्षमता का और प्रदर्शन मत करो। यदि जख्म छेड़ोगे, तो मेरे पास भी बहुत कुछ जानकारियाँ हैं। मेरे पास 210 करोड़ ही नहीं, और भी कई जानकारियाँ हैं। सरकार में हमारे भी सूत्र हैं। भाजपा के दोस्तों, यदि ज्यादा मुझसे छेड़छाड़ करोगे, तो अभी तो केवल बागेश्वर-पिथौरागढ़ के दौरे पर गया हूँ। मुझे और जगहों की भी सड़कें और डेस्टिनेशन मालूम हैं, मैं वहाँ के दौरों पर भी जा सकता हूँ। अभी तो केवल 210 करोड़ की बात कही है और भी कुछ बातें हैं, जिनको उठाने में मैं परहेज या गुरेज नहीं करूँगा।

 

हरदा का दर्द छलका – गुस्सा भी फूटा

मेरे पास समय कम था, मैं अच्छी नीति को आगे नहीं बढ़ा पाया। लेकिन मैं आज भी कह रहा हूँ, यदि उत्तराखंड के हॉर्टिकल्चर सेक्टर को कॉम्पिटिटिव बनाना है, तो शराब नीति के साथ जोड़ना होगा। मेरा दुर्भाग्य है कि मैं उत्तराखंड के लोगों को यह समझा नहीं पाया कि इस नीति का उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को, यहाँ के रोजगार को और यहाँ के फल उत्पादकों को कितना लाभ मिलेगा।स्टिंग की बात बार-बार भाजपा करती है, क्योंकि मेरे स्टिंग के सहारे ही भाजपा चुनाव वैतरणी पार करने की कई बार कोशिश कर चुकी है। अब लोग स्टिंग की हकीकत समझ गए हैं। यदि मेरे उस स्टिंग में कहीं 210 करोड़ रुपया इन्वॉल्व है, तो फिर मेरा स्थान जेल के अंदर होना चाहिए। क्योंकि मैं खुलेआम कह रहा हूँ कि मेरे पास मेरे सार्वजनिक जीवन की लंबाई-चौड़ाई के अनुपात से यदि ज्यादा प्रॉपर्टी है, तो मुझे दंडित किया जाना चाहिए।