Bachelors Training क्या आप शादी से पहले कोई ख़ास तैयारी करते हैं ? क्या आप दूल्हा बनने से पहले कोई ट्रेनिंग लेते हैं ? आप सोच रहे होंगे ये कैसा सवाल है ? लेकिन जनाब इस सवाल का जवाब जापान के युवा आपको दे रहे हैं। शादी से पहले जिस तरह लड़कियों को खाना बनाना सीखना पड़ता है घर के कामकाज की ट्रेनिंग माँ से मिलती है और टिप्स बताये जाते हैं अब उसी तरह लड़कों को भी शादी के बाद के सारे काम सीखने की ज़रूरत महसूस की जा रही है। मकसद है कि शादी के बाद विशेष परिस्थितियों में नए शादीशुदा जोड़े को भविष्य में कोई समस्या ना हो। जी हाँ, लड़कियों को तो हर चोज़ सिखाई जाती है शादी के बाद कैसे रहना है और क्या करना है। लेकिन लड़कों को कुछ नहीं सिखाया जाता है ना वो सीखते हैं। लेकिन हर अब समय बदल गया है और लोग अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए नए नए तरीके अपना रहे हैं। इसी में नया आईडिया है जो हम आपको बता रहे हैं।
Bachelors Training रिश्तों को मजबूत बनाने की पहल

- Bachelors Training भारत में लड़कों को शादी के पहले कोई ख़ास तैयारी तो नहीं करनी पड़ती है लेकिन आजकल युवा पीढ़ी में कुछ ख़ास हो रहा है। जापान के लड़के शादी के बाद के लिए बहुत सी तैयारियां करते हैं। यानी शादी के बाद कैसे रहना है कैसे बच्चे संभालने वगैरह। जी हाँ, और ये सब सिखने के लिए वो इसकी ट्रेनिंग भी ले रहे हैं जिससे वो एक परफेक्ट हस्बैंड बन पाए।ये इसलिए किया जा रहा है ताकि समाज की सोच बदल जाये। लेकिन फ़िलहाल ये सब जापान में ही चल रहा है। जापान के लड़कों को अच्छी पत्नी मिल सके इसके लिए वो कुछ तौर-तरीके सीख रहे हैं।

- Bachelors Training ये कोर्स होता है ‘Ikumen’ नाम का कोर्स जिसमे बच्चों को नहलाना और उनकी देख-भाल करना सिखाया जा रहा है। बच्चे के जन्म से लेकर उसे पालने तक की समझ को लड़के इस कोर्स में सीख रहे हैं।इस ‘Ikumen यूनिवर्सिटी’ में लड़कों को 70 Kg का एक प्रेग्नेंट मदर सूट भी पहनाया जाता है ताकि वो महिलाओं की उस स्थिति को समझ सके। ये खबर सुनंने में जितनी अलग है उतनी ही रोचक भी है। लेकिन संवेदनाओं के नज़रिये से समझें तो ये आज के समय में एक शानदार पहल है।

