Bhartiya Kisan Union जौलीग्रांट हॉस्पिटल के डॉ. लवनीश कुमार का आभार- भाकियू(सर्व)

Bhartiya Kisan Union भाकियू(सर्व)राष्ट्रीय सलाहकार कमलेश कुमार शर्मा हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के ENT सर्जन डॉक्टर लवनीश कुमार के तीन माह लंबे उपचार के बाद अब स्वस्थ हैं. अंतिम परीक्षण बाद उन्होने संतोषजनक परिणाम से संतुष्ट होकर धन्यवाद ज्ञापन को डॉक्टर लवनीश कुमार के कार्यालय पहुंच सपरिवार अपनी और संगठन की ओर से धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होने कहा कि अनुभवसिद्ध उपचार कौशल के अतिरिक्त उनका मृदु व्यवहार ही रोगी का आधा कष्ट हर लेता है. उन्होने वार्ड में भर्ती के समय उनके अन्य रोगियों के अनुभवों का उल्लेख करते हुए बताया कि इन्ही कारणों से उनका यश फैल रहा है जिससे और रोगियों की भी उन तक पहुंच होगी क्योंकि लाभान्वित रोगियों की अनुभूति से ही पीड़ित रोगी प्रभावित होकर इस हॉस्पिटल में आ रहे हैं. उन्होने डॉक्टर लवनीश कुमार और ऐसे गुणी चिकित्सक को सेवा का अवसर देने वाले हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट को शुभकामनायें देते हुए कहा कि हिमालयी योगी स्वामी राम ने इस संस्थान को स्थापित करते जिस लोककल्याण की नींव रखी थी, वह अब सबको पूरा होता हुए दिख रहा है.

Bhartiya Kisan Union

भाकियू(सर्व)राष्ट्रीय सलाहकार कमलेश शर्मा की हिमालयन हॉस्पिटल से हुई घर वापसी

भारतीय किसान यूनियन (सर्व) के राष्ट्रीय सलाहकार कमलेश कुमार शर्मा का कान के जटिल आपरेशन के बाद हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट से घर वापसी हो गई. उनका आपरेशन प्रसिद्ध नाक कान गला विशेषज्ञ ( Otorhinolaryngologist) डॉक्टर लवनीश कुमार ने अपनी सहयोगी डॉक्टर अदिति तथा आकांक्षा के साथ किया. घर जाते श्री कमलेश कुमार शर्मा ने डॉक्टर लवनीश कुमार तथा उनकी टीम के कौशल और सदाशयी व्यवहार की भूरि-भरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे चिकित्सकों से उनके साथ साथ उनके संस्थान की कीर्ति भी फैलती है जिससे अधिकाधिक पीडित रोगी उनकी सेवायें प्राप्त करने को प्रेरित होते हैं. कुल मिलाकर यह अनुकरणीय मानव सेवा है.

शर्मा आपरेशन के बाद 24 घंटे आईसीयू और उसके बाद सप्ताह भर जनरल वार्ड में रहे. उनकी बगल में काशीपुर के पकज अरोड़ा भर्ती रहे. दोनों ने वार्ड के वार्डन पवन जैन के मृदु व्यवहार और व्यवहारिकता की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि जैन रोगी के मनोविज्ञान को ध्यान में रख व्यवस्थायें चाक-चौबंद रखते हैं . इससे रोगियों की रिकवरी में सहायता मिलती है.

हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट और उसके डॉक्टर लवनीश कुमार तथा उनकी टीम की भाकियू (सर्व) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी अनिल शर्मा ,वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता रवींद्रनाथ कौशिक, राष्ट्रीय सचिव लोकेश शर्मा, उत्तराखंड प्रवक्ता राजकमल गोयल, प्रदेश संगठन सचिव गोपाल भारद्वाज , मालती शर्मा, खानपुर से मनोज शर्मा, देहरादून कमलेश कुमार शर्मा की परिचर्या में रहे सुपुत्र मधुकांत भारद्वाज, शामली से सुपुत्री पुनीता (मोनिका) शर्मा तथा धर्म पत्नी मधुबाला शर्मा ने भी सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.