देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की रिपोर्ट –

Bipin Rawat Nagar उत्तराखंड में एक नया इतिहास चौबट्टाखाल में बना , जिसकी पटकथा लिखी कद्दावर मंत्री सतपाल महाराज ने और गवाह बने हज़ारों पौड़ी वासी , सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को 1 अरब 29 करोड़ 11 लाख 74 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी तो वहीँ कार्यक्रम के दौरान महाराज ने उनसे Lansdowne का नाम बदलकर “जनरल बिपिन रावत नगर” किए जाने का भी आग्रह किया जिसे जिन्होंने तुरंत स्वीकार भी किया।
Bipin Rawat Nagar चौबट्टाखाल को 129 करोड़ की 22 योजनाओं की सौगात

Bipin Rawat Nagar राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौबट्टाखाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में जितनी योजनाएं संचालित व क्रियान्वित हो रही है वे अभूतपूर्व हैं। आज भारत का सांस्कृतिक उत्थान हो रहा है भारत का पुरातन वैभव पुनः लौट रहा है, अनेक पुराने स्थानों, भूले बिसरे नायको, गौरवशाली क्षणों को स्मरण किया जा रहा है। भारत के विश्व गुरु बनने की छवि का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।
Bipin Rawat Nagar लैंसडाउन का नाम बिपिन रावत नगर करने की मांग मानी

Bipin Rawat Nagar कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने धारा 370 व 35 (ए) को हटाने का कार्य किया है, सड़कों की स्थिति को बेहतर करने के साथ-साथ राज्य में महिलाओं के लिए 30% आरक्षण का कानून बनाया है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को 10% का आरक्षण देने का कार्य किया है, धर्म परिवर्तन करने पर कठोर सजा के कानून का प्रावधान किया है। पंचायतों को 29 विषय हस्तांतरित करने की कार्यवाही की जा रही है, इसके साथ ही ग्राम प्रधानों को तत्कालिक कार्य करने के लिए दस हजार रुपए देने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने की छवि का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

Bipin Rawat Nagar गढ़वाल सैन्य बाहुल क्षेत्र होने के कारण कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री से लैंसडाउन का नाम पूर्व सीडीएस शहीद बिपिन रावत के नाम पर बिपिन रावत नगर रखने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमती भी व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान चमाली निवासी अजय बिष्ट व संजय बिष्ट को भीमल से शैंपू बनाने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया गया, इसके साथ ही कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी।
कुंवारा 1 , बीवी 14 और घर जमाई 7 – गजब है ख़बर https://shininguttarakhandnews.com/bihar-caste-relatives-code/


