Bizarre Rules Funeral : मेरे मरने पर ‘रोना कम, मेकअप करना और थोड़ा पीकर जाना’ – Woman Shocking 9 Rules for Funeral

Special Story By – Anita Tiwari , Uttarakhand –

Bizarre Rules Funeral आज जो खबर हम आपके लिए लेकर आये हैं वो बेहद रोचक और मज़ेदार है।
ज्यादातर लोग अपने मरने की बातें कम ही करते हैं लेकिन कुछ लोग इसके लिए भी प्लान बना कर रखते हैं। कुछ लोग इतने ज़िंदादिल होते हैं कि अपने मरने और उसके बाद के कार्यक्रम की भी बातें हंसते-हंसते कर लेते हैं….

Bizarre Rules Funeral
Bizarre Rules Funeral


Bizarre Rules Funeral मेरे मरने पर ‘रोना कम, मेकअप करना और थोड़ा पीकर जाना
एक ऐसी ही महिला का वीडियो दुनियाभर में देखा जा रहा है , जिसमें वो लोगों को उन अजीबोगरीब नियमों के बारे में बता रही है, जो अपने अंतिम संस्कार के लिए उसने खुद बनाए हैं… ऐसे 9 अजीबोगरीब नियमों की लिस्ट उसने खुद जारी की है…

Bizarre Rules Funeral
Bizarre Rules Funeral


Bizarre Rules Funeral महिला के नियम एक से बढ़कर एक हैं, जिन्हें जानकर आपको अजीब भी लगेगा और हंसी भी आएगी…
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने @iamjist नाम के टिकटॉक अकाउंट से ये नियम लोगों के सामने रखे हैं… जहां एक तरफ लोग मरने की बात करने से भी डरते हैं, वहीं इस महिला ने अपने मरने पर लोगों के रोने की सीमा भी तय कर दी है… महिला के इस अजीबोगरीब वीडियो को अब तक 41 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं….

Bizarre Rules Funeral
Bizarre Rules Funeral


Bizarre Rules Funeral ‘रोना कम, मेकअप करना और च्विंगम चबाकर फोटो दिखाना

चलिए बताते हैं उसके तय किए गए अजीबोगरीब नियम, जिन्हें सुनकर लोग हैरान हैं ——-

पहला नियम- अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को महिला के साथ अपना कोई नया या पुराना फोटो दिखाना होगा…

दूसरा नियम- अंतिम संस्कार के वक्त उनके ताबूत में फाउंडेशशन, लिपग्लॉस, मस्कारा और मेकअप का सामान रखा जाए….
तीसरा नियम-
महिला के ताबूत के पास ज्यादा लोग मंडराएं नहीं…
चौथा नियम-
हर किसी को च्युइंग गम लाना होगा. महिला ने कहा है कि – वो उस वक्त सूंघ नहीं सकतीं, लेकिन सांस लेते हुए आपको मेरा आदर करना होगा…
पांचवा नियम –
अंतिम संस्कार के वक्त हर किसी को 5 मिनट के अंदर स्पीच खत्म करनी होगी…


छठां नियम-
कोई भी अंतिम संस्कार पर काले कपड़ों में न आए, हर किसी को रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर आने हैं…
सातवां नियम-
अंतिम संस्कार में सोल फूड यानि हाथों ने नहीं खाया जाने वाला खाना परोसा जाए, जैसे- चिकन, मैक्रॉनी चीज़ या कुछ और. इतना ही नहीं उनके ताबूत में भी एक प्लेट रखी जाए….
आठवां नियम-
हर किसी को उनके अंतिम संस्कार पर दो पैग शराब पीनी होगी. अगर कोई इससे कम पीता है तो उसे घर चले जाना चाहिए….
नौवां नियम-
किसी को भी महिला के अंतिम संस्कार पर 20 मिनट से ज्यादा रोने की इज़ाजत नहीं है…

तो पढ़ा आपने कि दुनिया में किस किस स्वभाव और मिज़ाज़ के लोग रहते हैं। ऐसे ही रोचक शख्सियतों से भरी है हमारी राँबिरंगी दुनिया और उनके किस्सों पर आती है हंसी …. अगर आप ढूंढेंगे तो हिन्दुस्तान में भी ऐसे रोचक लोगों के शौक , जूनून और आदतों के किस्से मिल जायेंगे । ऐसे ही रोचक ख़बरों के लिए जुड़े रहिये shining uttarakhand news के साथ –

ये खबर भी रोचक है – स्पा गर्ल की बेरहम हत्या क्यों ? https://shininguttarakhandnews.com/spa-girl-murder-dehradun/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.