Report By – Abhilash Khanduri , Dehradun
Spa Girl murder राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को एक लॉज से 31 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई थी…. खूबसूरत एक लड़की का वो चेहरा और जिस्म बुरी तरह से सड़ चुका था…

Spa Girl murder दून के स्पा में काम करती थी महिला
- Spa Girl murder इस मामले की जांच जब उत्तराखंड पुलिस ने की तो इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है… स्पा मसाज कर ज़िंदगी गुज़ारने वाली इस युवती की हत्या उसके ही अपने आशिक ने की थी…. देहरादून पुलिस का कहना है कि मृतक महिला रिफैन बीबी की हत्या हुई थी और हत्या उसके प्रेमी अजरूल अली ने की थी… वह दो महीने पहले हत्या कर महिला के शव को गेस्ट हाउस के अन्दर बेड में छुपा कर फरार हो गया था… पुलिस ने जब आरोपी अजरूल की तलाश की तो पता चला कि उसने देहरादून से जाने के बाद सुसाइड कर लिया था…

- Spa Girl murder इस पुरे हैरान कर देने वाले हत्याकांड की कहानी भी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। दरअसल, गुरुवार की रात थाना राजपुर को एक सुचना मिली कि कपूर गेस्ट हाउस के एक कमरे से बदबू आ रही है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा खुलवाया तो वहां भारी दुर्गंध थी… इसके बाद पुलिस ने कमरे में रखे एक बेड के अंडर देखा तो वहां एक सड़ा गला शव मिला… इसको लेकर जब पूछताछ की गई तो पता चला कि शव 31 वर्षीय महिला रिफैन बीबी का है जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली है….

Spa Girl murder दून के स्पा में काम करती थी महिला
- Spa Girl murder बताया गया कि वह देहरादून मसूरी में अलग अलग स्पा में काम करती रही है और वह अपने पति के साथ किराये पर रहती थी… जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति की तलाश शुरू की… पुलिस ने महिला के परिजनों के साथ युवक के परिजनों से सम्पर्क किया तो पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य सामने आये… बताया गया कि जिस व्यक्ति के साथ महिला रहती थी वो उसका पति नहीं बल्कि उसका प्रेमी था….

Spa Girl murder महिला प्रेमी की हत्या के बाद आशिक ने भी की खुदकुशी
- Spa Girl murder इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी अजरूल की तलाश की तो पता चला कि जिसे पुलिस आरोपी समझ रही थी… उसने भी आत्महत्या कर ली है… वहीं मामले का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम विशाखा का कहना है कि मामले में पुलिस जिसे सस्पेक्ट बनाकर चल रही थी वो अजरूल था, लेकिन अब अजरूल ने भी सुसाइड कर लिया है…. फिलहाल पुलिस ने तेज़ी से इस सनसनीखेज मर्डर मिस्त्री को सुलझा कर मामले का खुलासा ज़रूर कर दिया है।
must read this story – new army chief Biography https://shininguttarakhandnews.com/lieutenant-general-manoj-pandey/

