BJP MP Missing Viral : लापता बीजेपी सांसद पर 5 रूपये का नगद इनाम घोषित , Digital World

BJP MP Missing Viral गुना में एक बीजेपी नेता ने अपनी ही पार्टी के सांसद को गुमशुदा बताते हुए सांसद को ढूंढ कर लाने वाले व्यक्ति को ₹5 नगद इनाम देने की घोषणा की है। बीजेपी नेता ने गुमशुदा सांसद की तलाश और ढूंढ कर लाने पर ₹5 का नगद पुरस्कार देने वाली पोस्ट भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आने के बाद खूब वायरल हो रही है और लोग इस पर तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।राजगढ़ संसदीय सीट से बीजेपी के रोडमल नागर सांसद है लेकिन अब उन्हीं के पार्टी के नेता सांसद की खिल्ली उड़ाने में लगे हुए हैं। रोडमल नागर अपने संसदीय क्षेत्र में सक्रिय नहीं रहते हैं, ऐसा आरोप बीजेपी नेता केके मीना ने लगाया है।

 


BJP MP Missing Viral बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया पर अपलोड की पोस्ट

BJP MP Missing Viral
BJP MP Missing Viral
  • गुना के रहने वाले बीजेपी नेता केके मीना ने अपनी ही पार्टी के सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। केके मीना का कहना है कि सांसद रोडमल नागर बीते 3 साल से अपने ही संसदीय क्षेत्र में नहीं आए हैं इस वजह से क्षेत्र की जनता परेशान है। अपनी ही पार्टी के सांसद के जब 3 साल तक दर्शन नहीं हुए तो केके मीना ने सांसद रोडमल नागर को गुमशुदा बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी और उन्हें ढूंढ कर लाने वाले को ₹5 नगद इनाम देने की घोषणा भी कर दी।पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। लोग इस पोस्ट को देखकर तरह तरह के कमेंट भी करने लगे। किसी ने इनाम बढ़ाकर ₹10 रखने की बात लिखी तो किसी ने इनाम की राशि सवा रुपए रखने की बात लिखी।


  • BJP MP Missing Viral राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में गुना जिले का राघौगढ़ और आरोन का इलाका आता है। इसके अलावा तकरीबन एक सैकड़ा ग्राम पंचायतें भी राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में आती है। ऐसे में सांसद द्वारा बीते 3 साल से यहां भ्रमण नहीं किए जाने की वजह से लोग सांसद से नाराज चल रहे हैं। बीजेपी नेता केके मीना द्वारा की गई पोस्ट को लेकर जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो वे अपनी बात पर कायम नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके सांसद पिछले 3 साल से क्षेत्र में नहीं गए हैं और जनता परेशान है। इसलिए उन्होंने सांसद को गुमशुदा बताते हुए सोशल मीडिया पर यह पोस्ट डाली है।

Must Read This – https://shininguttarakhandnews.com/hearing-loss-due-to-headphones/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.