Exclusive Report By : Anita Tiwari , Dehradun

BJP Strategy 2024 उत्तराखंड में कप्तान बदल गया है , जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था मदन कौशिक की खट्टी मीठी पारी का अंत हो गया है। हांलाकि उनकी इस पारी में कई बेहतरीन रिकॉर्ड बने और कौशिक के कार्यकाल को बहुत शानदार नहीं तो अच्छा कहा जा रहा है। लेकिन यहाँ से वो कहाँ जा सकते हैं ? दो विकल्प नज़र आ रहे हैं पहला धामी कैबिनेट में या दूसरा 2024 लोकसभा चुनाव में हरिद्वार
BJP Strategy 2024 भाजपा आलाकमान की चाल से सब हैरान

- BJP Strategy 2024 पार्टी एकजुटता के साथ जहां 2022 का चुनाव जीतने में कामयाब हुई , वही सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री और मंत्रियों से तालमेल के बीच पार्टी ने बिना किसी विवाद के अब तक अपना कार्यकाल पूरा किया है। बद्रीनाथ से पूर्व विधायक और दिग्गज नेता माने जा रहे महेंद्र भट्ट को अध्यक्ष बनाने के बाद अब सबकी नजर मदन कौशिक की अगली पारी पर टिक गई है। ऐसे में सियासी हलकों के साथ-साथ मीडिया के साथी अनुमान लगा रहे हैं कि अब मदन कौशिक दिल्ली जाएंगे। हालांकि उनके दिल्ली जाने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है , लेकिन अगर इशारों को समझो तो हरिद्वार लोकसभा सीट से मौजूदा लोकसभा सांसद की छुट्टी लगभग तय कर दी गई है।

- BJP Strategy 2024 तो क्या ऐसे में यह माना जाए कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के लिए पार्टी ने कुछ और सोच लिया है ? क्योंकि जिस तरह का प्रभाव मदन कौशिक का हरिद्वार में बीते कुछ सालों में बढ़ा है और उन्होंने मंत्री के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई है ऐसे में क्या उन्हें इनाम के तौर पर दिल्ली बुलाया जा सकता है ?
- यह संभावना कम है कि उन्हें एक बार फिर कैबिनेट में शामिल किया जाए , बल्कि संभावना है कि किशोर उपाध्याय , मुन्ना सिंह चौहान या पहाड़ के किसी एमएलए में से किसी को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा और मदन कौशिक लोकसभा की तैयारी कर 2024 में हरिद्वार का चेहरा बन सकते हैं।
BJP Strategy 2024 क्या 2024 में कौशिक बनाम हरक / हरदा होगा चुनाव ?

- BJP Strategy 2024 ऐसे में एक सूत्रों का धड़ा ऐसा भी है जो कहता है कि डॉ निशंक महामहिम बनने के संभावनाओं के बीच बड़ी खामोशी के साथ पार्टी आलाकमान के फैसले पर नजर रखे हुए हैं। देश के किसी ऐसे राज्य का उन्हें राज्यपाल बनाया जा सकता है जहां पार्टी को उनकी योग्यता के मुताबिक आवश्यकता महसूस हो रही है। यानी महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष , मदन कौशिक लोकसभा उम्मीदवार और मौजूदा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का गेम ओवर !
खबर में पढ़ें – उत्तराखंड में भाजपा का नया कप्तान https://shininguttarakhandnews.com/uttarakhand-bjp-president/