blinkit delivery viral video रेप केस में फंसा दूंगा…

blinkit delivery viral video मेरठ में डिलीवरी में सिर्फ 5 मिनट की देरी होने पर ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. घटना का CCTV फुटेज वायरल होने के बाद साथी डिलीवरी बॉय्स ने थाने के बाहर धरना दिया , मेरठ के गंगा सागर इलाके की गंगा हाइट्स सोसाइटी में शुक्रवार रात डिलीवरी में 5 मिनट लेट होने पर एक युवक ने ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय अमित यादव की पिटाई कर दी. घटना का 3.5 मिनट का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी थप्पड़ मारते और पीड़ित को घर के अंदर खींचते दिख रहा है. पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. पुलिस ने आरोपी बैंक मैनेजर यमन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है, जबकि विरोध में साथी डिलीवरी बॉय्स ने काम बंद कर थाने पर प्रदर्शन किया.

5 मिनट की देरी होने पर डिलीवरी बॉय से मारपीट की  blinkit delivery viral video

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित गंगा सागर इलाके में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. गंगा हाइट्स बिल्डिंग में डिलीवरी ऑर्डर में महज 5 मिनट की देरी होने पर एक युवक ने ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय अमित यादव के साथ बेरहमी से मारपीट की. घटना का साढ़े तीन मिनट का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक डिलीवरी बॉय को थप्पड़ और घूंसे मारता हुआ नजर आ रहा है.

बैंक मैनेजर गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

पीड़ित अमित यादव, जो 12वीं का छात्र है और पिछले एक साल से ब्लिंकिट में काम कर रहा है, उसने बताया कि ऑर्डर लेट होने पर उसने ग्राहक को ऐप पर कारण दिखने की बात कही थी. हालांकि, जैसे ही वह फ्लैट नंबर 110 पर पहुंचा, आरोपी ने उसका फोन छीन लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसे घर के अंदर खींच लिया और पुलिस में दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी.

पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज 
घटना के बाद किसी तरह अपनी जान बचाकर निकले अमित ने भावनपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस जांच में आरोपी की पहचान यमन के रूप में हुई है, जो ICICI बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.इस घटना के विरोध में शनिवार सुबह से ही 20 से अधिक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय्स ने काम बंद कर दिया और भावनपुर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे. सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.