Boyfriend Taddy Bear: गर्मियों के मौसम में जहां इंसान खुली जगह पर सोना चाहता है, वहीं सर्दियों जितने गर्म और कम स्पेस में सोया जाए, नींद उतनी अच्छी आती है. हालांकि आपने आज तक कहीं भी ये नहीं सुना होगा कि ब्वॉयफ्रेंड भी मौसम के हिसाब से बनते हैं. हम आपसे इसलिए ऐसा कह रहे हैं क्योंकि ब्रिटेन के बाज़ार में सर्दियों में ब्वॉयफ्रेंड के विकल्प के तौर पर टेडी बियर बेचे जा रहे हैं.

- Boyfriend Taddy Bear खास सर्दियों के मौसम के लिए ब्रिटिश बाज़ारों में इस वक्त एक खास किस्म का टेडी बेचा जा रहा है. ये कोई ऐसा-वैसा नहीं बल्कि ब्वॉयफ्रेंड टेडी है. इसकी लंबाई-चौड़ाई इतनी रखी गई है कि आराम से इसके साथ सोया जा सकता है. बताया जा रहा है कि ये टेडी इंसान को इमोशनल सपोर्ट देंगे और उन्हें किसी के साथ होने का एहसास दिलाएंगे.
Boyfriend Taddy Bear टेडी बियर नहीं ‘ब्वॉयफ्रेंड’ कहिए

- Boyfriend Taddy Bear इस टेडी बियर का नाम Loving Bear Puffy रखा गया है, जिसकी कीमत £135 यानि भारतीय मुद्रा में 13 हज़ार रुपये से भी ज्यादा रखी गई है. इसकी लंबाई 5 फीट 7 इंच रखी गई है, जो एक सामान्य इंसानकी होती है. 3.2 किलोग्राम के कडल बडी बियर को बल्गेरियन कंपनी ने बनाया है. ये मॉडल और क्रिएटिव डिज़ाइनर Ina Marholeva और प्रोडक्ट एंड क्रिएटिव मैनेजर Tonia Berdankova तैयार किया है. फर्म की ओर से इसे पर्सनल प्रोडक्ट कहा गया है, जो अकेले रहने वाली महिलाओं के डर को खत्म करेगा.
Boyfriend Taddy Bear कहीं साथ लेकर सो सकती हैं महिलाएं

- Boyfriend Taddy Bear एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस टेडी बियर को लेकर सोया भी जा सकता है और इसे काउच या सोफे पर रखकर टीवी भी देखी जा सकती है. ये आपके साथ किसी इंसान के होने का फील देता है, लेकिन खर्राटे लेने या फिर नाराज़ होने जाने जैसे नखरों से दूर है. सिर्फ महिलाएं ही नहीं, घर के बच्चे भी इसके साथ खेल सकते हैं और सो सकते हैं. इसे इस्तेमाल करने वालों ने बताया है कि ये वाकई आपको अकेले न होने का एहसास दिलाता है.
शर्मनाक रैगिंग की शिकार हुयी छात्रा https://shininguttarakhandnews.com/students-forcefully-kissed-odisa/


