Brain Donation दिमाग दान देने के सवाल पर भौकाली जवाब

Brain Donation हमारे देश ही नहीं दुनिया में रक्तदान , अंगदान , धन दान आँख दान को मानवता के लिए ज़रूरी बताया गया है लेकिन क्या कोई अपना दिमाग दान करना चाहे तो ये संभव है ? अब इसका गजब जवाब आया है Khan Sir  के दिमाग से जहाँ लोग भी सोचने लगे हैं। पटना के चर्चित शिक्षक खान सर अपने मजेदार और अनोखे पढ़ाने के अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. जटिल से जटिल टॉपिक को भी वह इतनी आसानी से समझाते हैं कि हर कोई प्रभावित हो जाता है. यही कारण है कि उनके क्लासरूम के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं.

तो क्या खान सर डोनेट नहीं करेंगे अपना दिमाग ? Brain Donation


अब उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक स्टूडेंट ने उनसे मज़ाकिया अंदाज़ में पूछा कि “सर, आप तो इतने इंटेलीजेंट हैं, क्या आप अपना ब्रेन डोनेट करेंगे?” इस सवाल पर खान सर ने बड़े सहज अंदाज में ब्रेन डोनेशन का पूरा कॉन्सेप्ट समझा दिया. उन्होंने कहा, “अगर मेरा दिमाग किसी और को ट्रांसप्लांट कर दिया जाएगा तो वह व्यक्ति वही करेगा जो मैं करता हूं. उसे लगेगा कि वही खान सर है.”


सुबह-सुबह उठ लेने लगेगा मीटिंग

ब्रेन डोनेशन के कॉन्सेप्ट को समझाते हुए खान सर कहते हैं कि किडनी या लीवर की तरह दिमाग का ट्रांसप्लांट संभव नहीं है. अगर किसी स्थिति में मेरा दिमाग आपके अंदर लगा भी दिया जाए, तो आप पूरी तरह मेरे जैसा बन जाएंगे. शरीर भले ही आपका रहेगा लेकिन आप सारा काम मेरे जैसा करने लगेंगे. अंदर से आप खान सर हो जाएंगे. आप अचानक सुबह उठकर क्लास लेने लगेंगे या मेरे जैसे मीटिंग लेने लगेंगे. आप अपने घर वालों को पहचानना ही बंद कर देंगे. वहीं, मेरे माता पिता को देख कर उनका हलचल पूछने लगोगे. लोग कहने लगेगा कि इसके अंदर खान सर का भूत घुस गया है.

क्या ब्रेन डोनेशन संभव है?

किडनी और लीवर जैसा ऑर्गन का डोनेशन संभव है लेकिन ब्रेन का डोनेशन संभव नहीं है. अगर ऐसा हुआ तो बहुत बड़ी दिक्कत हो जायेगी. मेरे वाले आधार कार्ड को आप अपने आधार कार्ड बोलने लगेंगे जबकि खुद का सबकुछ भूल जाएंगे. इसीलिए ब्रेन का डोनेशन नहीं हो सकता इसी बीच एक स्टूडेंट ने यह भी पूछ लिया कि अगर आपके मम्मी को खुद का मम्मी और भाई को अपना भाई बोलने लगेगा तो आपकी मैडम को क्या बोलेगा. इस पर खान इसे हंसते हुए जवाब देते हैं,”ब्रेन ट्रांसप्लांट करने के बाद मैडम के पास जाकर बोलोगे कि नाश्ता दे दीजिए तो वहीं पीटा जाओगे. पूछेगी, “हू आर यू…”.