Brain Eating Amoeba : कोरोना के बाद दिमाग खाने वाले ‘ब्रेन-ईटिंग अमीबा’ का खतरा – क्या आप हैं तैयार ? 1 Hidden Danger

Brain Eating Amoeba साल 2019 के अंत में चीन के वुहान में कोरोना वायरस मिला, जो इंसानी आंखों से दिखाई नहीं देता था, लेकिन इसने लाखों लोगों की जान ले ली। इसी तरह बहुत से दूसरी परजीवी भी हैं, जो दिखाई तो नहीं देते, लेकिन इंसानी शरीर को इतना ज्यादा नुकसान पहुंचा देते हैं कि वो खोखले हो जाते हैं। अब एक अमीबा ने डॉक्टरों की टेंशन बढ़ा दी है, जो इंसान के शरीर में घुसकर उनका दिमाग खा रहा है।

Brain Eating Amoeba अचानक शख्स पड़ा बीमार

brain eating amoeba
brain eating amoeba
  • Brain Eating Amoeba मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के आयोव में एक शख्स स्विमिंग कर रहा था। वहां पर उसकी तबीयत ठीक थी, लेकिन घर पहुंचने के बाद उसकी हालत खराब हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने शुरू में जांच की तो कुछ भी नहीं मिला, साथ ही उसकी कोई खास मेडिकल हिस्ट्री भी नहीं थी। आपको बता दें कि 1962 से लेकर 2021 तक 154 केस इस अमीबा के मिले हैं, जिसमें से सिर्फ 4 की जान बचाई गई। ऐसे में सावधानी ही इसका एकमात्र बचाव है।
brain eating amoeba
brain eating amoeba
  • Brain Eating Amoeba दक्षिण कोरिया में नेगलेरिया फाउलेरी यानी ‘ब्रेन-ईटिंग अमीबा’ संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) ने पुष्टि की है कि एक कोरियाई नागरिक, जिसकी थाईलैंड से लौटने के बाद मृत्यु हो गई थी, वह नेगलेरिया फाउलेरी से संक्रमित था। यह एक ऐसी बीमारी है, जो मानव मस्तिष्क को नष्ट कर देता है। दक्षिणपूर्व एशियाई देश में चार महीने रहने के बाद 50 वर्षीय व्यक्ति 10 दिसंबर को कोरिया वापस आया और अगले दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पिछले सप्ताह मंगलवार को उसका निधन हो गया।
brain eating amoeba
brain eating amoeba
  • Brain Eating Amoeba यह देश में इस बीमारी से होने वाला पहला मामला है, जिसे पहली बार 1937 में संयुक्त राज्य अमेरिका में दर्ज किया गया था। बता दें, नेगलेरिया फॉवलेरिया एक अमीबा है, जो आमतौर पर दुनिया भर में गर्म मीठे पानी की झीलों, नदियों, नहरों और तालाबों में पाया जाता है। अमीबा नाक के माध्यम से सांस में जाता है और फिर मस्तिष्क में समा जाता है।

बर्फ़बारी में कीजिये यादगार शादी , सतपाल महाराज ने दिया देश को निमंत्रण https://shininguttarakhandnews.com/snow-wedding-uttarakhand-maharaj/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.