Breast Cancer in Men: मर्दों में बढ़ी औरतों वाली ये ख़ास बीमारी , 1 Health World

Breast Cancer in Men : ब्रेस्ट कैंसर को लेकर अक्सर लोगों के मन में यही धारणा होती है कि यह महिलाओं की बीमारी है. बहुत कम लोग यह जानते हैं कि महिलाओं के ब्रेस्ट (Women’s Breast) में ही नहीं, बल्कि पुरुषों के ब्रेस्ट (Men’s Breast) में भी कैंसर (Cancer) हो सकता है.  पिछले कुछ वर्षों में पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़े हैं. ब्रेस्ट कैंसर को लेकर अक्सर पुरुष जागरुक नहीं होते. शुरुआत में ध्यान नहीं देने की वजह से यह बीमारी एडवांस स्टेज में चली जाती है और फिर बाद में बहुत दिक्कत होती है.

Breast Cancer in Men पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के क्या कारण हैं ?

Breast Cancer in Men
Breast Cancer in Men
  • Breast Cancer in Men डॉक्टर्स बताते हैं कि कुछ खास वजहों से पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है. दिल्ली के एक बड़े प्राइवेट अस्पताल से जुड़े डॉ पीबी मिश्रा बताते हैं कि ज्यादातर मामलों में इसका कारण अनुवांशिक होता है. यानी किसी के परिवार में ब्रेस्ट कैंसर की हिस्ट्री रही है तो उसमें भी इस बीमारी की संभावना बढ़ जाती है. वहीं, अगर किसी व्यक्ति ने अपनी छाती के पास रेडिएशन थेरेपी ली है तो उसमें ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है. इसके अलावा खराब लाइफस्टाइल और कुछ जेनेटिक डिसऑर्डर की वजह से भी पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना रहती है.
Breast Cancer in Men
Breast Cancer in Men

Breast Cancer in Men पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण

  • पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के ज्यादातर मामले 60 साल से अधिक उम्र के पुरुषों में पाए गए हैं. इसके कुछ प्रमुख लक्षण हैं, जैसे….छाती में (ब्रेस्ट में निप्पल के पास) गांठ बनना.
    निप्पल्स पर पिंपल की तरह का घाव होना.
    निप्पल्स का अंदर की तरफ चले जाना और रैशेज होना.
    निप्पल डिस्चार्ज होना और इसमें सूजन या खून आना.
    अन्य लक्षणों में हर समय थकान, बीमार महसूस होना, हड्डियों में दर्द, सांस लेने में दिक्कत और स्किन में खुजली वगैरह शामिल हैं.
  • Breast Cancer in Men
    Breast Cancer in Men

अगर लक्षण दिखे या संदेह हो तो क्या करें?

  • Breast Cancer in Men पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण दिखाई दें या फिर संदेह हो तो उन्हें तुरंत स्पे​शलिस्ट से मिलना चाहिए. डॉ मिश्रा बताते हैं कि लक्षण दिखने के बाद मरीज की बायोप्सी की जाती है. इस दौरान छाती में हुई गांठ से एक छोटा सा टुकड़ा निकालकर टेस्ट के लिए लैब में भेजा जाता है. यहां जांच में पता चल पाता है कि ये गांठ कैंसर की वजह से है या नहीं. वहीं, ब्रेस्ट कैंसर के लिए कुछ और भी टेस्ट किए जाते हैं, ताकि इससे यह पता चल सके कि कैंसर किस स्टेज में है.
Breast Cancer in Men
Breast Cancer in Men

इलाज के लिए कौन से तरीके हैं?

Breast Cancer in Men जिस तरह महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का इलाज किया जाता है, उसी तरह पुरुषों में भी उन्हीं तरीकों से ब्रेस्ट कैंसर का इलाज किया जाता है. सामान्यत: ब्रेस्ट कैंसर में 3 तरह से इलाज किया जाता है. पहला तरीका ये है कि मरीज का ऑपरेशन कर छाती से कैंसर प्रभावित गांठ निकाल दी जाती है. दूसरे तरीके में पीड़ित मरीज की कीमोथेरेपी की जाती है. इसमें दवाओं के जरिए कैंसर प्रभावित कोशिकाओं को नष्ट किया जाता है. तीसरा इलाज रेडिएशन थेरेपी का है. इसमें हाई एनर्जी एक्स-रे या गामा-रेज रेडिएशन के माध्यम से ब्रेस्ट कैंसर का ट्रीटमेंट किया जाता है.,, 

रोमांटिक IAS कपल क्यों बेहद पॉपुलर हो गया है ? https://shininguttarakhandnews.com/trending-sweet-couple-anmol/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.