Dulha dance Viral दूल्हे का नागिन डांस देख दुल्हन ने तोड़ी शादी

Dulha dance Viral  उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक लड़के को अपनी ही शादी में नागिन डांस करना भारी पड़ गया। दूल्हा अपने कपड़े उतारकर जमीन पर लोटते हुए नागिन डांस कर रहा था। इस पर लड़की ने कहा कि वह ऐसे नशेड़ी लड़के के साथ शादी नहीं कर सकती है। वहीं, लड़के के पिता का कहना है कि उसके दोस्तों ने शराब पिला दी थी। इस वजह से उसकी हालत बिगड़ गई। कानपुर में एक दूल्हे को अपनी ही शादी में नागिन डांस करना भारी पड़ गया। दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। शादी की रस्में आधे से ज्यादा पूरी हो चुकी थीं। इसके बावजूद लड़की ने शादी करने से मना कर दिया।

तिलक के बाद दूल्हे ने पी शराब Dulha dance Viral 

मामला कानपुर के चौबेपुर इलाके के हंसपुर गांव का है। यहां कानपुर देहात के बैरी गांव से बड़े ही धूमधाम के साथ बारात आई थी। द्वारचार और तिलक की रस्में हंसी-खुशी संपन्न हो चुकी थीं। हर तरफ जश्न का माहौल था, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने मंडप का पूरा मंजर ही बदल दिया। तिलक समारोह खत्म होते ही दूल्हे के कुछ दोस्तों ने उसे जबरन शराब पिला दी। शराब का नशा दूल्हे के सिर चढ़कर ऐसा बोला कि उसने आपा खो दिया। दूल्हा डीजे के सामने पहुंचा और अर्धनग्न होकर यानी अपने कपड़े उतारकर बीच सड़क पर ‘नागिन डांस’ करने लगा।

रात भर मनाने पर भी नहीं मानी दुल्हन

दूल्हे की इस शर्मनाक हरकत को देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए। जब इसकी भनक दुल्हन को लगी, तो वह बुरी तरह भड़क गई। दुल्हन ने दूल्हे के इस रूप को देखकर साफ कह दिया कि वह ऐसे लड़के से शादी नहीं करेगी। दुल्हन के इस फैसले के बाद शादी के घर में हड़कंप मच गया। रात भर मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को दखल देना पड़ा। पूरा दिन चौबेपुर थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चलती रही।

दुल्हन के बिना वापस लौटी बारात

इस बीच लड़के के लाचार पिता ने दूल्हे के दोस्तों पर ही आरोप मढ़ दिया। पिता का कहना था कि उनके बेटे को उसके दोस्तों ने धोखे से शराब पिलाई, जिसके बाद उसने ये सब किया। लेकिन दुल्हन ने साफ कर दिया कि जो शख्स अपनी शादी के दिन मर्यादा भूल जाए, उसके साथ वह पूरी जिंदगी नहीं बिता सकती। आखिरकार, बिना दुल्हन के ही बारात को वापस लौटना पड़ा।