Bride Dance Video कैटरीना कैफ का सुपरहिट गाना ‘शीला की जवानी’ आज भी उनका सबसे बेहतरीन डांस ट्रैक माना जाता है। पार्टी से लेकर शादियों में इस गाने पर लोग जमकर नाचते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन इस गाने पर शानदार मूव्स दिखाती नजर आ रही है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
इंडियन शादी का मॉर्डन रंग देखिये Bride Dance Video
आप किसी भी फंक्शन , शादी या पार्टी में चले जाएँ आजकल रील्स , वीडियोस और शॉट्स बनाने का क्रेज़ खूब नज़र आता होगा। शादी में तो जैसे लोग अनोखापन करतने के लिए आइडिया ढूंढते ही रहते हैं। लेकिन इस तरह किसी दुल्हन को डांस का सरप्राइज देते आपने भी शायद नहीं देखा होगा। X के हैंडल @Kavvyia पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में आप देखेंगे कि दुल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए हैं और कुछ लड़कियां एक जैसे कपड़ों में इस गाने पर डांस कर रही हैं।
लेकिन अचानक दुल्हन भी उठकर सभी के साथ डांस ‘शीला की जवानी’ गाने करने लगती है। वहीं दुल्हा स्टेज पर बैठा नजर आता है। यह वीडियो यूजर्स को काफी पसंद भी आ रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 5 लाख 31 हजार लोगों ने देखा है। वहीं सैंकड़ों लोगों ने इस वीडियो पर कॉमेंट भी किया है। यूजर्स जमकर इस वीडियो पर अपनी राय दे रहे हैं।
खायेगा उत्तराखंड अब सरकारी थाली में मंडुवा, झंगोरा https://shininguttarakhandnews.com/house-of-himalaya/