Unique Marriage Story ‘छूना मत वरना कर दूंगी मर्डर…’

Unique Marriage Story बीते कुछ महीनों में जिस तरह से नीला ड्रम से लेकर पुणे केस ने कुछ लड़कियों और नयी नवेली दुल्हनों को लेकर खबरें समाज में सामने आ रही हैं उसने एक अजीब सा खौफ भी पैदा कर दिया है जिसका ताजा उदाहरण मिला है यूपी के मेरठ में जहाँ शादी के अगले दिन ही पति ने बीवी की धमकी से डरकर अपनी दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। रीयल लाइफ में कई बार ऐसी अजब-गजब घटनाएं घट जाती हैं, जो फिल्मों की कहानी को भी पीछे छोड़ देती हैं. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म जैसा ही एक बेहद हैरान करने वाला हकीकत का मामला सामने आया है. यहां एक दुल्हन ने सुहागरात पर ही दूल्हे को ऐसी खौफनाक धमकी दी कि डरे-सहमे पति ने तीन दिन बाद खुद बड़ा दिल दिखाते हुए दुल्हन को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया.

दूल्हे ने आशिक को बुलाकर सौंप दी बीवी Unique Marriage Story

हापुड़ में 25 जून को हुई एक शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को पास आने पर हत्या की धमकी दी और खुद को प्रेमी की अमानत बताया. जब लड़की के मायके वालों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो पति ने 28 जून को खुद दुल्हन के प्रेमी को घर बुलाकर उसे सौंप दिया. भविष्य की कानूनी सुरक्षा के लिए अब दूल्हे के परिवार ने महिला थाने में लिखित सूचना दी है, जहां पुलिस की मौजूदगी में मामला शांतिपूर्वक सुलझ गया है.

सुहागरात पर दुल्हन के तीखे तेवर

यह अनोखा मामला मेरठ की एक युवती और हापुड़ के युवक से जुड़ा है, जिनकी शादी 25 जून 2026 को पूरे रीति-रिवाज से हुई थी. विदाई के बाद जब दूल्हा सुहागरात पर बड़े अरमानों के साथ कमरे में पहुंचा, तो नवविवाहिता ने उसे पास आने से साफ मना कर दिया. दुल्हन ने दो टूक शब्दों में कहा, ‘छूना भी मत मुझे, मैं किसी और की अमानत हूं और मुझ पर सिर्फ मेरे प्रेमी का हक है.’ दुल्हन यहीं नहीं रुकी, उसने दूल्हे को धमकी दी कि यदि उसने पास आने की कोशिश की, तो वह उसकी हत्या करा देगी. इसके बाद वह ससुराल वालों के सामने ही फोन पर अपने प्रेमी से बात करने लगी.


दुल्हन की धमकी और तेवर देखकर दूल्हा बुरी तरह डर गया. उसने तुरंत इसकी जानकारी दुल्हन के मायके वालों को दी, लेकिन उन्होंने लापरवाही दिखाते हुए कह दिया कि ‘हमारी बेटी को वापस छोड़ जाओ.’ युवक के परिवार ने लड़की को अकेले भेजने से मना कर दिया. आखिरकार, शादी के महज तीन दिन बाद यानी 28 जून को पति ने बड़ा कदम उठाया. उसने अपनी पत्नी के प्रेमी को फोन करके हापुड़ अपने घर बुलाया और पूरे आदर के साथ दुल्हन को उसके प्रेमी को सौंप दिया.

लड़की को प्रेमी के साथ भेजने के बाद युवक का परिवार भविष्य के कानूनी झंझटों और झूठे मुकदमों से बचने के लिए सतर्क हो गया. पीड़ित पति और उसका पिता हापुड़ के महिला थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई. महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि युवती किसी और से प्यार करती थी, लेकिन घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करा दी थी. अब दोनों पक्षों की सहमति से यह मामला पूरी तरह शांति से निपट गया है.