Chamoli Police News : घर से भागी नाबालिग लड़कियों की चमोली पुलिस बनी मददगार , 1 Positive World

Report By – Anita Tiwari , Dehradun 

Chamoli Police News उत्तराखंड के चमोली के ग्राम कोटड़ा देवाल से 2 नाबालिक लड़कियां जिनकी उम्र अभी केवल 16 और 15 साल है। इनके बारे में चमोली पुलिस ने बताया है कि अपने घर से नाराज होकर बिना बताए कहीं चली गयी थी। इसके बाद दोनों बच्चियों के घर वालों ने इन्हे काफी खोजने की कोशिश की लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला जिसके बाद निराश और घबराये परिजन जब अपनी नाबालिकों के सम्बन्ध में कोई सुराग नहीं पा सके तो देर रात उन्होंने चौकी देवाल में ये जानकारी दी । परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना थराली पर धारा 363 आईपीसी बनाम अज्ञात रजिस्टर्ड किया गया।

Chamoli Police News थाना थराली पुलिस ने परिजनों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

Chamoli Police News
Chamoli Police News
  • Chamoli Police News पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल ने इस संजीदा मामले में गंभीरता दिखते हुए क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी के नेतृत्व में तत्काल प्रभारी निरीक्षक थराली को गुमशुदा बालिका की तलाश लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए गए । पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल से लोकेशन प्राप्त की गयी तो लोकेशन पंती व मींग गधेरे के बीच मिली। इसके बाद इस लोकेशन के आधार पर सघन अभियान शुरू किया गया। इसके बाद देहरादून जाने वाली बस को चैक किया गया तो दोनों लड़कियां अपने चेहरे पर मास्क लगाए बैठी थी। दोनों की फोटो से मिलान किया गया तो वही दोनों नाबालिक लड़कियां थी। दोनों को चौकी लाकर घर से जाने का कारण पूछा तो अपने माता-पिता द्वारा बेवजह डांटना,मारना के कारण बिना बताए जाना बताया गया और देहरादून में नौकरी करने के बारे में बात बताई ।
Chamoli Police News
Chamoli Police News
  • Chamoli Police News चमोली पुलिस की इस तेज़ और संवेदनशील कार्यवाही के सफलता की वजह से दोनों बालिकाओं को 12 घंटे से भी कम समय में बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। उत्तराखंड मित्र पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही से कोई अप्रिय घटना घटित होने से बच गयी। परिजनों द्वारा पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उनका तहे दिल से धन्यवाद किया।

शादीशुदा महिलाओं का बाजार यहां लगता है https://shininguttarakhandnews.com/ima-keithel-manipur/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.