
Chandan Ram Das Death शाइनिंग उत्तराखंड न्यूज़ की श्रद्धांजलि

Chandan Ram Das Death एक तरह जब बागेश्वर के मतदाता अपने लोकप्रिय विधायक और मंत्री दास के दरबार में फ़रियाद लेकर पहुँच रहे थे उसी बीच ये मुस्कुराता शख्सियत किसी लम्बे सफर की तैयारी कर रहा था। दोपहर होते होते खबर आई कि उत्तराखंड के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन हो गया है … आपको बता दें कि लंबे समय से बीमार चल रहे चंदन राम दास बागेश्वर से विधायक थे और धामी कैबिनेट में वरिष्ठ मंत्री के पद पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे थे

उस वक्त ऐसा कोई कह नहीं सकता था कि चंद घंटों के बाद उत्तराखंड का यह वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री उनके बीच नहीं रहेगा इसके पहले भी कई बार वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रहे चंदन रामदास अस्पताल में भर्ती होते रहे हैं

Chandan Ram Das Death समय-समय पर उनका राज्य सरकार में खाता प्रभाव भी नजर आता रहा है भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस अचानक हुए हादसे पर गहरा शोक जताया है और उनके समर्थकों में गहरा झटका लगा है

उत्तराखंड के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रहे दिवंगत बागेश्वर के विधायक मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद अब राज्य सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक मंत्री चंदन रामदास के निधन से प्रदेश की सरकार और उनके समर्थकों में गहरा शोक है जिसकी वजह से 26 तारीख यानी आज प्रदेश के सभी कार्यालय , बैंक , कोषागार , उप कोषागार , बंद हैं वही 26 से 28 तारीख तक 3 दिन तक प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा

प्रदेश के समस्त जनपदों के सरकारी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिस जनपद में दिवंगत मंत्री की अंतरिक्ष संस्कार संपन्न होगी वहां पर जनपद के सभी प्रदेश के कार्यालय बंद रहेंगे और उनका अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा।
40 औरतों का एक ही ‘पति’ – नाम है “नोट” https://shininguttarakhandnews.com/caste-census-reality-bihar/

