Skip to content
Shining uttarakhand

Shining uttarakhand

Uttarakhand Digital News Channel

Banner Add
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • देहरादून
  • हिमाचल
  • चंडीगढ़
  • अजब गज़ब ख़बरें
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • ज्योतिष
  • टेक्नोलॉजी और गैजेट
  • धर्म संस्कृति
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रिश्ते प्यार भरे
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • रोमांटिक बातें
  • इश्क़ मोहब्बत
  • रोमांटिक खबरे
  • लाइफस्टाइल
  • शर्मनाक अपराध
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Chardham Yatra 2026 चार धाम यात्रा में सेहत सबसे पहले !

Chardham Yatra 2026 चार धाम यात्रा में सेहत सबसे पहले !

March 17, 2026
admin

Chardham Yatra 2026  चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए राज्य सरकार ने विशेष प्रबंध किए हैं। इस बार यात्रा पर आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर रियल टाइम मॉनीटरिंग की जाएगी।यात्रा पर आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री के स्वास्थ्य की ‘ई-स्वास्थ्य धाम’ पोर्टल पर रीयल-टाइम मॉनीटरिंग की जाएगी। यात्रा के दौरान टिहरी में एक वोट एंबुलेंस व एक हेली एंबुलेंस क्रियाशील रहेगी, जिसका संचालन एम्स ऋषिकेश के माध्यम से किया जाएगा। यात्रा मार्गों पर एंबुलेंस का न्यूनतम रिस्पांस टाइम रहेगा, जिससे तीर्थयात्रियों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्गों पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट व 33 हेल्थ स्क्रीनिंग प्वाइंट बनाए गए हैं।

ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल के जरिए होगी रियल टाइम मॉनीटरिंग Chardham Yatra 2026 

चारधाम यात्रियों की रियल टाइम मॉनीटरिंग

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 177 एंबुलेंस का बेड़ा यात्रा रूट पर तैनात रहेगा। इसके साथ ही आपात स्थिति में हेली एंबुलेंस की सुविधा रहेगी। इसके अलावा यात्रा मार्गों, मुख्य पड़ावों व चारधामों की स्थायी व अस्थायी चिकित्सा इकाइयों में अनुभवी डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ भी तैनात रहेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया, स्वस्थ व सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रा मार्गों, मुख्य पड़ावों व चारधामों में चिकित्सा इकाइयों में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

इन केंद्रों पर श्रद्धालुओं को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की जाएगी और उन्हें उचित उपचार भी दिया जाएगा। यात्रा के दौरान 16 विशेषज्ञ चिकित्सक, 46 मेडिकल आफिसर व 85 पैरामेडिकल स्टाॅफ 15 दिन के रोस्टर के आधार तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा 100 स्वास्थ्य मित्रों की भी यात्रा मार्गों पर तैनाती की जाएगी।

Tags: ‘ई-स्वास्थ्य धाम’ पोर्टल पर रीयल-टाइम मॉनीटरिंग, Chardham opening date 2026, Chardham Yatra 2026 dates, chardham yatra 2026 from haridwar, chardham yatra 2026 online registration, chardham yatra 2026 registration, Chardham Yatra opening and closing Date 2026, Chardham Yatra registration 2026, Chardham Yatra registration/Login, IRCTC Char Dham Yatra package 2026, IRCTC Char Dham Yatra Package 2026 price, Online registration for Kedarnath Yatra 2026, उत्तराखंड की चारधाम यात्रा, उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन, कैसे करें चारधाम यात्रा, टिहरी में एक वोट एंबुलेंस व एक हेली एंबुलेंस, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा दून चिकित्सालय में
admin

http://shininguttarakhandnews.com

Post navigation

Shri Mahant Devendra Das श्री महंत देवेंद्र दास कैसे बने महान संत !
 देहरादून: खंडहर में मिली युवती की लाश, ड्रग्स की ओवरडोज से मौत की आशंका
https://youtu.be/mr6MrumB0_k
Screenshot

Related Posts

राष्ट्रीय

सेटेलाइट संचार सेवाओं के लिए लाइसेंस के साथ सुरक्षा मंजूरी भी जरूरी

June 22, 2026
admin
उत्तराखंड देहरादून धर्म संस्कृति पर्यटन राजनीति राष्ट्रीय हिमाचल

Haridwar News संत सम्मेलन में सीएम धामी हुये शामिल

June 22, 2026
admin
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड देहरादून राष्ट्रीय लाइफस्टाइल स्वास्थ्य हिमाचल

SGRRIMHS में बच्चों में एक्यूट किडनी इंजरी पर दी गयी ट्रेनिंग और टिप्स

June 22, 2026
admin
लाइफस्टाइल स्वास्थ्य

वेट लॉस के लिए सफेद चावल छोड़कर ब्राउन राइस खाना कितना सही है?

June 22, 2026
admin

You Missed

सेटेलाइट संचार सेवाओं के लिए लाइसेंस के साथ सुरक्षा मंजूरी भी जरूरी

June 22, 2026
admin

Haridwar News संत सम्मेलन में सीएम धामी हुये शामिल

June 22, 2026
admin

SGRRIMHS में बच्चों में एक्यूट किडनी इंजरी पर दी गयी ट्रेनिंग और टिप्स

June 22, 2026
admin

वेट लॉस के लिए सफेद चावल छोड़कर ब्राउन राइस खाना कितना सही है?

June 22, 2026
admin

Recent Post

सेटेलाइट संचार सेवाओं के लिए लाइसेंस के साथ सुरक्षा मंजूरी भी जरूरी

June 22, 2026
admin

Haridwar News संत सम्मेलन में सीएम धामी हुये शामिल

June 22, 2026
admin

SGRRIMHS में बच्चों में एक्यूट किडनी इंजरी पर दी गयी ट्रेनिंग और टिप्स

June 22, 2026
admin

Quick Contact

Name: Shining Uttarakhand News
E-Mail: 
Website: www.Shininguttarakhandnews.com
Address: Dehradun, Uk

Copyright, Shining Uttarakhand 2023 © All rights reserved | Theme by MantraBrain