आशीष तिवारी की विशेष रिपोर्ट –
CM Dhami प्रदेश की धामी सरकार जिस बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के विजन को लेकर 2025 तक सर्वोत्तम उत्तराखंड का स्वप्न बुन रही है उसको हकीकत में उतारने के लिए प्रदेश के अनुभवी आईएएस और सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार मिशन मोड में योजनाओं को रफ़्तार दे रहे हैं। इसी अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य सचिव के नेतृत्व में हेल्थ सेक्टर में रुद्रप्रयाग की जनता को जल्द दो बड़ी सौगात मिलने जा रही है।
स्वास्थ्य सचिव रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव हैं CM Dhami
स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार का कहना है कि ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। इसके अलावा मक्कूमठ स्वास्थ्य उपकेंद्र को अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बदला जाएगा। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर जिले की जनता को यह सौगात दी जा रही हैं। इस संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।
ऊखीमठ बनेगा सीएचसी, मक्कूमठ पीएचसी
स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह के निर्देश पर रुद्रप्रयाग के दो दिवसीय दौरे पर हैं। स्वास्थ्य सचिव रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव भी हैं। इस मौके पर उन्होंने ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस सेंटर को अब उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जा रहा है।
उन्होंने मक्कूमठ स्वास्थ्य उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया और मेडिकल स्टाफ को मरीजों की उचित जांच और इलाज के निर्देश दिये। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि दोनों केंद्रों के उच्चीकरण की कार्यवाही तेजी स ेचल रही है। मक्कूमठ में मानकों के तहत जनसंख्या कम है, लेकिन मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों पर इसे भी पीएचसी के तौर पर उच्चीकृत किया जा रहा है ताकि यहां के ग्रामीणों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
जल्द जारी हो जाएगा शासनादेश -डा. आर राजेश कुमार
प्रभारी सचिव ने आपदा कार्यों का निरीक्षण किया
इसके बाद स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने सोनप्रयाग और सीतापुर में आपदाग्रस्त क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई, लोकनिर्माण और अन्य विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय कर तेज गति से विकास कार्य करने के निर्देश दिये। प्रभारी सचिव ने बताया कि 31 जुलाई को अतिवृष्टि और भूस्खलन से केदारनाथ पैदल मार्ग और गौरीकुंड-सोनप्रयाग राजमार्ग को नुकसान हुआ था। उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा गति पकड़ रही है और वैकल्पिक पैदल मार्ग पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कि यह मार्ग अगले एक महीने पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। सोन नदी के दाईं ओर चल रहे कार्य अगले 15 दिन में पूरे हो जाएंगे। नदी के बांयी ओर बाढ सुरक्षा का कार्य गतिमान हैै।
PM मोदी इस दिन आएंगे उत्तराखंड ! https://shininguttarakhandnews.com/ayurveda-seminar-pm-uttarakhand/