Great Guddan Choudhary यूपी पुलिस की महिला कांस्टेबल गुड्डन चौधरी ने ऐसी मिसाल पेश की, जिसे देख और सुनकर हर कोई उसकी तारीफ करते नहीं थक रहा है। दरअसल, महिला कांस्टेबल गुड्डन चौधरी ने गरीब बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा अपने कंधों पर उठाया हुआ है। गुड्डन अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ आर्थिक रूप से बेहद कमजोर बच्चों को शिक्षित करने का काम भी करती हैं।
Great Guddan Choudhary सड़क पर लगाती हैं पाठशाला

Great Guddan Choudhary गुड्डन चौधरी, बुलंदशहर जिले में तैनात हैं और ‘पुलिस वाली मैडम’ के नाम से मशहूर हो रही है। गुड्डन चौधरी ऐसे बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिनके परिजन पैसों के अभाव के चलते अपने बच्चों को शिक्षा नहीं दे पाते।

खास तौर पर सड़क के किनारे बेसहारा लोग जो तंबू गाड़ कर रहते हैं। या फिर झुग्गी झोपड़ियों में रहते हैं और उनके बच्चे पढ़ाई से काफी दूर रहते हैं। ऐसे करीब तीन दर्जन से भी ज्यादा बच्चों को गुड्डन चौधरी खुद पढ़ाती हैं।

गुड्डू चौधरी बताती है कि वो हर रोज ड्यूटी करने के बाद अपना कीमती समय निकालकर सड़क पर ही पाठशाला लगाकर बच्चों को पढ़ाती है। इतना ही नहीं, जो बच्चे पेन कॉपी-किताब नहीं खरीद पाते, उनको वह खुद अपने पैसों से पढ़ने की सामग्री खरीद कर देती हैं। इस वजह से गुड्डन चौधरी इलाके में पुलिस वाली मैडम के नाम से काफी फेमस हो गई है।
अभिनेता सतीश कौशिक का निधन https://shininguttarakhandnews.com/satish-kaushik-death-news/

