Special News By – Anita Tiwari , Dehradun

Coins for Visually Impaired प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के ‘आइकानिक वीक समारोह’ का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने 1, 2, 5, 10 और 20 रुपयों के सिक्कों की नई श्रृंखला भी जारी की. ये सिक्के आजादी का अमृत महोत्सव को समर्पित किए गए हैं. प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि ये सिक्के लगातार लोगों को अमृत काल के लक्ष्यों की याद दिलाएंगे और उन्हें राष्ट्र के विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित करेंगे….
Coins for Visually Impaired जारी हुआ 20 रुपये के खास सिक्के

- Coins for Visually Impaired वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए बजट की घोषणा करते हुए 1, 2, 5 और 10 रुपये के सिक्के सहित 20 रुपये का नया सिक्का लाने की घोषणा की थी। इन सिक्कों में कुछ खास फीचर हैं जिनकी वजह से इन्हे आसानी से पहचाना जा सकेगा। इन सिक्कों को बनाते वक्त नेत्रहीन लोगों का खास ध्यान रखे जाने की बात कही गई थी. ये सिक्के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन द्वारा भेजे गए डिज़ाइन पर बनाए गए हैं.

Coins for Visually Impaired पहले से जारी किए गए सिक्कों के फीचर-
– बांयी ओर हिंदी में ‘भारत’ और दांई ओर अंग्रेज़ी में ‘INDIA’ लिखा होगा.
– अशोक स्तंभ का शेर बना हुआ है और ‘सत्यमेव जयते’ लिखा हुआ है.
– सिक्के के एक तरफ अंकों में रुपये का मूल्य ेलिखा हुआ है.
– हिंदी और अंग्रेज़ी में भी रुपये का मूल्य लिखा हुआ है.
नए 20 रुपये के क्या हैं फीचर-
– कुल भार 8.54 ग्राम है…
– 12 कोने , सिक्के का व्यास 27 mm है…
– सिक्के के आउटर रिंग और इनर रिंग 10 रुपये के सिक्के जैसे हैं..

- Coins for Visually Impaired प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में उपस्थित वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के अधिकारियों, कर्मचारियों से कहा, ‘आप सभी इस विरासत का हिस्सा हैं. देश के आम जन के जीवन को आसान बनाना हो, या देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करना हो, बीते 75 वर्षों में अनेक साथियों ने इसमें बहुत योगदान दिया है. बीते वर्षों में वित्त मंत्रालय और कॉरपोरेट मंत्रालय ने अपने कार्यों के द्वारा, सही समय पर सही निर्णयों के द्वारा अपनी एक विरासत बनाई है, एक बेहतरीन सफर तय किया है…
रोचक खबर में – गर्ल्स बाथरूम में कैमरा
https://shininguttarakhandnews.com/track-spy-camera-in-room/

